img-fluid

बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्री भी हुई कोरोना पॉजिटिव

December 08, 2020

मुंबई। लॉकडाउन के बाद से ट्रैक पर वापस लौटी फिल्म इंडस्ट्री में अब कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जुग जुग जियो फिल्म की कास्ट के बाद अब कृति सैनन भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। वे चंडीगढ़ में राजकुमार राव के साथ शूटिंग कर रहीं थीं। कृति मुंबई वापस लौट आईं हैं तब उनकी रिपोर्ट सामने आई।

हालांकि उनकी या उनकी बहन नुपूर या टीम की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने कृति से अपना मास्क हटाकर पोज देने कहा था, लेकिन कृति ने इसके लिए मना कर दिया था। कृति ने कहा था कि मैं अपना मास्क एक सैकंड के लिए भी नहीं निकालूंगी। बात अगर कृति के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वे मिमी में नजर आएंगी।

Share:

  • सुनी सुनाई : मंगलवार 08 दिसंबर 2020

    Tue Dec 8 , 2020
    कहां हैं नेताजी की गाय-भैंस? मप्र भाजपा के एक दिग्गज नेता ने घोषणा की थी कि 62 साल की उम्र होते ही वे सक्रिय राजनीति से सन्यास ले लेंगे। सन्यास के बाद वे नानाजी देशमुख की तरह समाज सेवा का मार्ग चुनेंगे। नेताजी ने कहा था कि वे एक एकड़ जमीन खरीदेंगे जहां बच्चों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved