
नई दिल्ली: जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने एलिवेट एसयूवी का प्रोडक्शन अपनी तापुकारा फैसिलिटी में बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया है. भारत में एसयूवी को सितंबर में लॉन्च किया जाना है. इसके बाद इसे चुनिंदा वैश्विक बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा. बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस जैसी एसयूवी से रहने वाला है. फिलहाल, इसकी कीमतों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये और 17 लाख रुपये तक हो सकती है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved