img-fluid

इस देश में है मिस्र से भी ज्‍यादा पिरामिड्स, दोनों देशों के पिरामिड्स में है ये खासियत

November 23, 2021

सुडान। जब पिरामिड्स का नाम आता है तो मिस्र (Pyramids in Egypt) का भी नाम जहन में आ जाता है. मिस्र (Egypt) वो देश है जहां त्रिकोण के आकार के पिरामिड्स (Pyramids) पाए जाते हैं जो एक वक्त में दुनिया के 7 अजूबों (7 wonders) में शामिल थे. अपने आप में ये अनोखे हैं और इन्हें देखने अलग-अलग देशों से लोग आते रहते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि मिस्र ही नहीं, एक और देश है जहां पिरामिड पाए जाते हैं और यहां मिस्र की तुलना में इस देश (Country with More Pyramids than Egypt) में दुगने पिरामिड हैं!
जी हां आपने सही पढ़ा, हम बात कर रहे हैं सुडान की. उत्तरी अफ्रीका (North Africa) के सुडान (Pyramids in Sudan) देश में पिरामिड पाए जाते हैं और आप ये जानकर दंग हो जाएंगे कि यहां मिस्र से ज्यादा पिरामिड स्थित हैं. जहां मिस्र में 138 पिरामिड हैं वहीं सुडान में 200 से 255 तक पिरामिड स्थित हैं. आपको बता दें कि इन पिरामिड्स का निर्माण मिस्र के उन लोगों के द्वारा नहीं बनाया गया है जो मिस्र से सुडान आए थे.



1070 बीसी से 350 एडी तक नील नदी के किनारे कुश वंश का साम्राज्य था. इसी वंश ने सुडान में पिरामिड्स की स्थापना की थी. गौरतलब है कि मिस्र के लोगों के पिरामिड बनाने के 500 साल बाद कुश वंश (Kush Dynasty) के लोगों ने पिरामिड बनाने की शुरुआत की मगर दोनों ने ही मृत लोगों को दफनाने के लिए इसका निर्माण किया. कुछ साम्रराज्य के पिरामिड जहां 20 से 98 फीट ऊंचे होते हैं वहीं मिस्र के पिरामिड 453 तक ऊंचे होते हैं.
कुश पिरामिड सबसे ज्यादा प्राचीन शहर मिरोई में पाए जाते हैं. ये शहर आज के सुडान के मध्य में स्थित है. अकेले इस शहर में 200 के करीब पिरामिड हैं जहां पूरे देश में 255 तक पिरामिड बने हुए हैं. यूं तो जानकारों को इन पिरामिड्स के बारे में पता चल चुका है मगर पिरामिड से जुड़े कई सवाल ऐसे भी हैं जिनका जवाब जानकारों को नहीं पता है. जानकरों को नहीं पता कि क्या कुश वंश के लोगों ने भी मिस्र के लोगों की ही तरह पिरामिड बनाया था या फिर उन्होंने कोई नया तरीका खोजा था. यही नहीं, उन्हें पिरामिड बनाने में कितना वक्त लगा था इसके बारे में भी कोई नहीं जानता है.

Share:

  • एयरफोर्स और सीआरपीएफ पर हमले की तैयारी में है जैश के आंतकी, अलर्ट पर है सुरक्षा एजेंसियां

    Tue Nov 23 , 2021
    जम्मू। जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के आतंकी (terrorist) सीआरपीएफ कैंप(CRPF Camp), एयरफोर्स और एसओजी पर बड़ा हमला (Big attack on Airforce and SOG) करने की फिराक में हैं। सुरक्षा एजेंसियों (security agencies) ने चार आतंकियों की पहचान की है, जो इस तरह की साजिश रच रहे हैं। इन आतंकियों को पाकिस्तान (Pakistan) में बैठे हैंडलरों ने दो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved