खेल

IPL में पहली बार हुआ ऐसा, धोनी ने तोड़ा फैंस का दिल

नई दिल्ली। IPL 2024 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (punjab kings) से हो रही है। धर्मशाला के मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK लगातार विकेट गंवाती रही और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन ही बना पाई। फैंस को मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के आने का इंतजार था। शार्दुल ठाकुर के बोल्ड होते ही फैंस के चेहरे खुश हो गए, क्योंकि मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी का आगमान हुआ।

फैंस की खुशी कुछ ही देर में मायूसी में बदल गई। IPL और टी20 क्रिकेट में पहली बार 9 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए धोनी खाता तक नहीं खोल पाए। हर्षल पटेल ने धोनी को बोल्ड किया और मैदान पर सन्नाटा छा गया। पटेल ने यलो आर्मी को पूरी तरह से खामोश कर दिया। धोनी की 9 नंबर पर बल्लेबाजी करने की रणनीति टीम के काम नहीं आई।


IPL में महेंद्र सिंह धोनी और हर्षल पटेल के आमने-सामने की बात करें तो पटेल भारी पड़ते हैं। हर्षल पटेल की 33 गेंदों पर धोनी ने 8.33 की औसत और 75.75 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 25 रन बनाए हैं। इस दौरान पटेल ने धोनी को 3 बार आउट किया है। धोनी ने पटेल की गेंदों पर सिर्फ 2 चौके लगाए हैं। वह पटेल के विरुद्ध 1 भी छक्का नहीं लगा पाए हैं।

IPL 2024 में महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 11 मैच की 9 पारियों में 110 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 55 की और स्ट्राइक रेट 224.48 की रही है। धोनी ने 17वें सीजन में अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। इस सीजन उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 37 रन है।

Share:

Next Post

जहां जनता के विरोध का सामना करना पड़ता है, वहां नहीं जाते प्रधानमंत्री मोदी : वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी

Sun May 5 , 2024
दरभंगा । वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी (VIP Supremo Mukesh Sahni) ने कहा कि जहां जनता के विरोध का सामना करना पड़ता है (Where he faces Public Opposition), वहां प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाते (Prime Minister Modi does Not Go) । विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी सभा पर चुटकी […]