img-fluid

‘ये दक्षिणी राज्यों की अहमियत खत्म करने की कोशिश’, परिसीमन विवाद में कूदे एक्टर विजय दलपति

March 05, 2025

चेन्नई। तमिलनाडु में परिसीमन को लेकर जारी विवाद में अब फिल्म अभिनेता और तमिल वेत्री कषगम के प्रमुख विजय दलपति भी कूद गए हैं। विजय दलपति ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर बयान जारी किया है। इस बयान में विजय ने लिखा है कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होता है तो ये दक्षिणी राज्यों की राजनीतिक अहमियत कम करने की कोशिश होगी।


  • गौरतलब है कि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन इस मुद्दे पर खासे मुखर हैं और वे लगातार इस मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ हमलावर हैं। अब फिल्म अभिनेता से राजनेता बने विजय दलपति ने भी परिसीमन के मुद्दे पर सीएम का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा कि ‘अगर केंद्र सरकार मनमाने तरीके से संसदीय सीटों का परिसीमन करती है तो इसे दक्षिणी राज्यों की राजनीतिक अहमियत कम करने के तौर पर देखा जाएगा। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अहम मुद्दे पर हम सभी एक हैं और इससे ये भी पता चलेगा कि कौन तमिलनाडु के कल्याण के साथ है और कौन तमिलनाडु के खिलाफ।’

    Share:

  • टीवी पर पहले ही बैन है 'मार्को', अब इसलिए हो रही ओटीटी पर बैन की मांग

    Wed Mar 5 , 2025
    डेस्क। उन्नी मुकुन्दन की फिल्म ‘मार्को’ को बड़ा झटका लगा है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने पाबंदी लगाने की मांग की है। सीबीएफसी के एक अफसर ने कमेटी के चेयरमैन से मांग की है कि वह ओटीटी पर फिल्म की स्ट्रीमिंगी के रोक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved