img-fluid

किम को डेट करने वाली खबरों पर ऐसे दिया अमित ने जवाब

December 02, 2020

हाल ही में कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज छुट्टियां मनाने के लिए दुबई, मालदीव और गोवा में देखे गए हैं। इनमें से एक अमित साध भी हैं जो ‘मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस किम शर्मा (Amit Sadh, Kim Sharma)  के साथ गोवा में देखे गए थे। । तभी से दोनों के बीच रोमांस की अफवाहें चल निकली हैं। अब इस पर अमित साध ने भी अपना जवाब दिया है। उन्होंने कहा है ये सिर्फ अफवाहें हैं खैर मुझे ऐसी खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

अमित साध ने कहा हम एक रेस्टोरेंट में अचानक एक-दूसरे के सामने आ गए। इस दौरान हमने एक-दूसरे को ग्रीट किया। बस इतना ही था। अमित साध कभी छुपकर रोमांस नहीं करेगा। मुझे ऐसी रिपोर्ट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन हमें अपनी इंडस्ट्री और देश की महिला के बारे में इस तरह की ओछी बातें नहीं करनी चाहिए।

हाल ही में अमित साध ने बताया था कि टीनेज में उन्होंने खुद की जान लेने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि मुझे सुसाइडल विचार नहीं आते थे, लेकिन बस सुसाइड करने की कोशिश करता था। इसके पीछे कोई वजह भी नहीं होती थी। एक दिन उठा और सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन चौथी बार जब ऐसा करने की मैंने कोशिश की तो भगवान की दुआ से विचार आया कि यह सही नहीं है। ऐसे कब तक मैं खुद की जिंदगी का अंत करने का प्रयास करता रहूंगा। तब चीजें बदलीं। मेरे विचार बदले। तभी से मैं जिंदगी में आगे बढ़ता चला गया, क्योंकि मैंने कभी न हार मानने की ठानी।

विदित हो कि एक समय भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की लंबे समय तक गर्लफ्रेंड रहीं, यहां तक कि किम शर्मा कुछ समय पहले तक ऐक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही थीं, लेकिन बाद में किम और हर्षवर्धन का ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए। अमित साध की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म ‘शकुंतला देवी’ में दिखाई दिए थे।

Share:

  • Airtel ने लॉन्च किये ये दो ऑफर्स, फ्री मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

    Wed Dec 2 , 2020
    मुंबई। मोबाइल सेवा कंपनी ​Airtel दो खास ऑफर्स लेकर आई है। इसके तहत ग्राहकों को मुफ्त डेटा मिल रहा है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए दो अलग-अलग ऑफर्स पेश किए हैं। इनका एक साथ इस्तेमाल कर आप 11 जीबी तक डेटा मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। एयरटेल नए 4जी ग्राहकों को 5GB मुफ्त डेटा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved