img-fluid

ये पॉलिटिक्स है प्यारे

July 20, 2026


अब तुलसी दतिया के आंगन की
मंत्री तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) को दतिया (Datia) बुलाया गया था। जाहिर है चुनाव प्रचार (Election campaign) के लिए ही बुलाया होगा। इसके पहले सिंधिया को वहां का प्रभारी बनाने की बात भी कोरी अफवाह साबित हुई। खैर तुलसी दतिया के आंगन में थे और बड़े तोल-मोल के बोल रहे थे। डायलाग में उनका कोई सानी नहीं है। दतिया वालों के सामने उन्होंने अपने आपको कहा कि ये तुलसी आपके आंगन की ही है। भाई आशुतोष तिवारी को जिताना है और विकास में आपको साथ देना है, लेकिन अचानक क्या हुआ कि उन्होंने नरोत्तम मिश्रा की तारीफ के पुल बांधना भी शुरू कर दिए। उन्होंने नरोत्तम को क्षेत्र के विकास में योगदान देने वाला नेता बताया। तुलसी ने एक कदम आगे बढक़र यह भी कह डाला कि नरोत्तम की चि_ी लेकर हमारे पास आ जाना, आपका काम हो जाएगा। नरोत्तम की तारीफ में तुलसी इतने व्यस्त हो गए कि उन्हें बाद में यह ध्यान नहीं रहा कि वे आशुतोष तिवारी के चुनाव प्रचार के लिए आए हैं, न कि नरोत्तम का गुण्मान करने।

बाल-बाल बचे कांग्रेसी
कांग्रेसियों की रैली थी और कई मुंह दिखाऊ नेता डीजे की गाड़ी पर बने मंच पर ही चढ़ गए। बार-बार चिंटू चौकसे बोलते रहे कि उतर जाओ, लेकिन कोई उतरने को तैयार नहीं था। जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ी ड्राइवर ने गाड़ी तेज कर दी। कोषाध्यक्ष होने के नाते शैलेष गर्ग भी गाड़ी पर राजा चौकसे के साथ थे, तभी अचानक सामने से गुजर रही केबल दोनों के सिर पर आते-आते बच गई, नहीं तो दोनों बुरी तरह से गाड़ी से गिर पड़ते। इसके बाद कई नेता भी नीचे उतर गए कि कहीं उनके साथ कोई हादसा नहीं हो जाए। कांग्रेसियों को यह सूझ नहीं पड़ी कि कम से कम डीजे की गाड़ी पर तो मंच नहीं बनाते।


  • पटवारी को हिन्दूवादी दिखाने की कोशिश
    अभी तक कांग्रेसियों के हाथ में आपने माइक तो देखे होंगे, लेकिन उन पर भाषण झाड़े जाते हैं, लेकिन कांगे्रस ने इस बार एक नया प्रयोग किया। माइक जीतू पटवारी के हाथ में था और वे भजन गा रहे थे। देवास में साइक्लोथान के दौरान समर्थकों ने उन्हें माइक हाथ में पकड़ा दिया और कहा कि भजन गाओ। फिर क्या था जीतू ने भी राग छेड़ दिया। राजनीतिक हलको में इसे हिन्दूवादी राग बोला जा रहा है। वैसे कांग्रेस अपने में भी बदलाव कर रही है और जिस तरह से पहली बार भजन गाने के लिए जीतू के हाथ में माइक आया है, उसी तरह की तैयारी फिर समर्थकों ने की है, ताकि उनकी छवि अलग तरह से बताई जा सके।

    अपने भतीजे को बना डाला महामंत्री
    भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने भोपाल से आदेश जारी करवाकर अपने ही भतीजे को जिले का महामंत्री बनवा डाला। इसकी चर्चा चारों ओर हो रही है कि आखिर प्रदेश अध्यक्ष को इतनी जल्दी क्या थी कि उन्होंने जिलाध्यक्ष तक को अपना महामंत्री चुनने का मौका नहीं दिया। शनिवार को जारी हुई सूची में केवल दो ही नाम थे, एक अध्यक्ष का और दूसरा महामंत्री का। दरअसल प्रदेश अध्यक्ष को ही अंदेशा हुआ कि कहीं जिलाध्यक्ष उनके भतीजे का नाम काट न दें, इसलिए उन्होंने विशेष अधिकार का सहारा लिया और भोपाल में सेटिंग जमाकर भतीजे को महामंत्री बनवा डाला।

    फुर्सत होते से ही धरम-करम में लग गए
    भाजपा को नगर महामंत्री या यूं कह लो कि एक तरह से शहर भाजपा को विभिन्न अभियानों में सफलता दिलाने वाले सुधीर कोल्हे जितने पार्टी के प्रति समर्पित हैं, उतने ही वे धरम-करम के प्रति भी समर्पित हैं। वे किसी न किसी आयोजन में नजर आ जाते हैं और अब इंदौर से पंढरपुर के लिए वे दिंडी यात्रा लेकर निकल पड़े हैं। अहिल्या माता की जन्मस्थली से लेकर यह यात्रा पंढरपुर तक का सफर पैदल ही तय करती है। चूंकि अभी पार्टी के कोई कार्यक्रम भी नहीं है, इसलिए निकल पड़े हैं महामंत्री धरम-करम करने।

    पानी की लंबी खेंच हो गई है और मजाल है कि किसी नेता ने इन्द्रदेव को रिझाने के लिए जतन किया हो। नहीं तो जब मौसम बनता है उसके पहले ही नेता इस तरह के काम करने लगते हैं, जैसे इन्द्र देवता उनकी ही सुनते हो। लोग कह रहे हैं कि नेताजी की बातों में दम हो तो अब पानी गिरवाकर दिखाएं। -संजीव मालवीय

    Share:

  • इंदौर ने बनाया फिर नया रिकॉर्ड, बनी मानव शाृंखला, हाथों में हाथ लेकर किया नशे पर प्रहार, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

    Mon Jul 20 , 2026
    इंदौर पुलिस ने किया नेहरू स्टेडियम में आयोजन इंदौर। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने आज सुबह नेहरू स्टेडियम में सबसे बड़ी मानव शृंखला बनाकर अपना पिछले साल का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ के तहत आज सुबह यहां हजारों ने हाथों में हाथ थाम कर विशाल मानव शृंखला बनाई। इस वल्र्ड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved