img-fluid

आज सुबह 5 बजे रसोई बनाने वाली महिलाएँ गर्म पानी से झुलसी

February 05, 2023

  • 4 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया-उज्जैन से आगर गई थी-उज्जैन अस्पताल में भर्ती

उज्जैन। आगर में एक विवाह समारोह की रसोई बनाने के लिए उज्जैन से 6 महिलाएँ गई थी। आज तड़के बाफले के लिए पानी गर्म किया गया था। काम के दौरान गर्म पानी का तपेला पलट गया और चार महिलाएँ झुलस गई जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार आनंद नगर निवासी रेखाबाई पति मुकेश परमार, सुशीला बाई पति प्रहलाद, कलाबाई पति नारायण, राजूबाई पति रमेश दो-तीन अन्य महिलाओं के साथ आगर के मुल्तानी परिवार में आयोजित विवाह समारोह में रसोई का काम करने कल गई थी। आज तड़के 6 हजार लोगों के लिए खाना बनाने का काम शुरू हुआ। इस दौरान बाफले बनाने के लिए गर्म पानी चूल्हे पर चढ़ाया गया। काम करते समय खोलते पानी से भरा तपेला पलटी खा गया और रेखाबाई, सुशीलाबाई, कलाबाई और राजूबाई गर्म पानी से बुरी तरह से झुलस गई। तत्काल चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर सभी के बयान दर्ज कर लिए हैं।

Share:

  • राज्यपाल गेहलोत ने किया 51 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण बांटे, सफाईकर्मियों का सम्मान

    Sun Feb 5 , 2023
    उज्जैन। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने गत दिवस 51 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरणों का वितरण किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल महामंत्री कपिल पाल ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर महामंत्री सत्यनारायण खोईवाल ने किया। इस मौके पर श्री गेहलोत ने बताया कि दिव्यांगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिए। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved