
नई दिल्ली। देश भर में जहां एक तरफ कोरोना वायरस(Corona Virus) से संक्रमित मरीजों के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत (Oxygen cylinder shortage) की खबरे भी चल रही हैं. ऐसे में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने कोरोना वायरस से लगातार संक्रमित हो रहे मरीजों की हालातों को देखते हुए SpO2 (Blood Oxygen Saturation) पूरक ऑक्सीजन वितरण प्रणाली (Supplemental oxygen delivery system) तैयार की है. बताया जा रहा है कि इसका उपयोग अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात सैनिकों के लिए किया जा सकता है. वहीं कोरोना मरीजों के लिए भी यह काफी मददगार साबित होगी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved