
नई दिल्ली। अगर आपको दिमाग घुमा देने वाली क्राइम थ्रिलर(enjoy mind-bending crime thrillers) फिल्में पसंद हैं, तो साउथ सिनेमा(South Indian cinema) की एक ऐसी फिल्म है जिसे देखने के बाद आप काफी देर तक उसके ट्विस्ट के बारे में सोचते रह जाएंगे। हम बात कर रहे हैं तमिल फिल्म Dhuruvangal Pathinaaru (डी-16) की, जो अपनी दमदार कहानी और जबरदस्त सस्पेंस के लिए आज भी क्राइम थ्रिलर की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। आज भी अगर कोई साउथ की बेहतरीन(South Indian cinema) क्राइम थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट बनाता है, तो इसमें इस फिल्म का नाम जरूर शामिल होता है।
इस फिल्म की सबसे दिलचस्प बात इसके निर्देशक Karthick Naren हैं, जिन्होंने महज 21 साल की उम्र में इस फिल्म को डायरेक्ट कर सबको चौंका दिया था। सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने यह साबित किया कि अगर कहानी मजबूत हो तो बिना बड़े सितारों और भारी-भरकम बजट के भी दर्शकों को बांधा जा सकता है। फिल्म में कोई फालतू गाने या मसाला नहीं है, बल्कि पूरी कहानी सस्पेंस और इन्वेस्टिगेशन के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर दीपक के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अभिनेता Rahman ने निभाया है। एक हादसे में पैर गंवाने के बाद वह अपने करियर के सबसे मुश्किल और अधूरे केस को याद करता है। इस केस में एक ही रात के दौरान हुई तीन अलग-अलग घटनाएं—एक एक्सीडेंट, एक आत्महत्या और एक हत्या—आपस में जुड़ी होती हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कहानी की परतें खुलती जाती हैं और हर मोड़ पर दर्शकों को नया ट्विस्ट देखने को मिलता है।
करीब 1 घंटा 45 मिनट की यह फिल्म अपने अप्रत्याशित क्लाइमैक्स के लिए भी जानी जाती है। कहानी इतनी बारीकी से लिखी गई है कि आखिरी तक यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि असली सच क्या है। यही वजह है कि फिल्म को Drishyam जैसी बेहतरीन सस्पेंस फिल्मों से भी तुलना की जाती है।
अगर आप सस्पेंस और क्राइम इन्वेस्टिगेशन से भरपूर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है। अच्छी बात यह है कि आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर आसानी से देख सकते हैं। 8.2 की शानदार IMDb रेटिंग और दमदार कहानी के कारण यह फिल्म आज भी क्राइम थ्रिलर प्रेमियों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved