img-fluid

टेबल टेनिस की गेंद से भी मोटी है इस महिला की जुबान, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

October 04, 2024

मुंबई। इटली की 37 वर्षीय महिला अम्ब्रा कोलिना (Umbra Collina) ने अपनी अनोखी और मोटी जुबान के कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में नाम दर्ज करवा लिया है। उनकी जुबान की मोटाई इतनी ज्यादा है कि वह एक टेबल टेनिस की गेंद की परिधि को भी मात दे देती है। अपनी इस अनोखी जुबान के चलते कोलिना ने विश्व स्तर पर पहचान बनाई है।



गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को दिए एक इंटरव्यू में अम्ब्रा ने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा तब मिली जब उन्होंने सबसे लंबी जुबान वाले व्यक्ति दांते बार्नेस की तस्वीर देखी। तभी से उन्होंने भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की ठानी और प्रयास शुरू कर दिए। उन्होंने रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया, जिसके बाद उनके जुबान की तीन बार माप ली गई।

चिकित्सकों ने तीन बार मापने के बाद उसका औसत निकाला और इसे अंतिम मानक के रूप में स्वीकृत किया। इस माप के अनुसार, अम्ब्रा की जुबान की मोटाई 5.44 इंच पाई गई, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक रूप से मान्यता दी।

इससे पहले सबसे पड़ी जुबान वाली महिला का रिकॉर्ड अमेरिका के ओरेगन की निवासी जेनिफर डू वांडर के नाम था, जिनकी जुबान की मोटाई 5.21 इंच थी। अम्ब्रा कोलिना ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। सबसे मोटी जुबान वाले पुरुषों में भी अपना अलग रिकॉर्ड है। मौजूदा वक्त में बेल्जियम के साचा फेनर के पास यह रिकॉर्ड है, जिनकी जुबान की मोटाई 6.69 इंच है। फेनर की जुबान कोलिना की जुबान से लगभग 1 इंच ज्यादा मोटी है।

Share:

  • प्यार के आगे तोड़ा फैंस से किया वादा; राशिद खान ने काबुल में रचाई शादी

    Fri Oct 4 , 2024
    नई दिल्‍ली। Rashid Khan Marriage-मैं सगाई और शादी तब करूंगा जब अफगानिस्तान वर्ल्ड कप (Afghanistan world cup) जीतेगा…2020 में अफगानिस्तान ने ये वादा अपने फैंस से किया था। मगर 3 अक्टूबर की रात उन्होंने अपने इस वादे को तोड़ काबुल में शादी रचाई। बताया जा रहा है कि राशिद ने पख्तून रीति-रिवाजों से शादी की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved