
भोपाल। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करना अब महंगा पड़ सकता है। खरगोन हिंसा के बाद राजधानी भोपाल की पुलिस सख्त हो गई है। भड़काऊ पोस्ट करने पर यूजर को सोशल मीडिया के उपयोग से 1 साल के लिए बैन कर दिया जाएगा। साइबर सेल की टीम ऐसी पोस्टों पर निगरानी रखेगी। दरअसल, खरगोन हिंसा के बाद पुलिस ने यह निर्णय लिया है। एडिशनल सीपी सचिन अतुलकर ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है जो भी यूजर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भड़काऊ पोस्ट और कमेंट करेगा, उसको सोशल मीडिया के उपयोग करने से एक साल तक के लिए बैन कर दिया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved