
भोपाल। नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में वन्यप्राणियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। दो बाघ की मौत के बाद अब तेंदुआ मादा शावक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। एसटीआर के पगारा क्षेत्र के जंगल में तेंदुआ मृत हालत में मिला है। जिससे अब बाघ सहित वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल उठ रहा है। कहीं वन्यप्राणियों की मौत के पीछे शिकारियों का हाथ तो नहीं है? हालांकि एसटीआर विभाग दो बाघ और तेंदुआ की मौत के पीछे आपसी लड़ाई होने की बात कह रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved