img-fluid

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के 3 आरोपियों की एक दिन की पुलिस रिमांड, अब बैंक खातों के खुलेंगे राज

July 07, 2026

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के तीनों आरोपी लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, करुणेश पांडेय की एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड अयोध्या पुलिस को मिली है। कल (बुधवार) सुबह जेल से तीनों को रिमांड पर लिया जाएगा और कस्टडी में पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने 7 दिन की रिमांड की मांग की थी।

इन आरोपियों के पास से भारी नकदी की बरामदगी हुई थी। पुलिस का कहना है कि रिमांड का कारण उनके बैंक अकाउंट्स से जुड़े जानकारी हासिल करना है। राम मदिर के चंदा चोरी के बाद इन अकाउंट में पैसे रखे गए।

दरअसल, पुलिस ने बैंक से उनके खातों की जानकारी मांगी थी। वो जानकारी पुलिस को मिल गई है। सूत्रों का दावा है कि बैंक में भी इनके पास अच्छी रकम है। अब पुलिस इनसे ये पता करेगी कि बैंक में उनके पास पैसा कहां से आया? क्या चोरी करने के बाद बैंक में पैसा जमा करवाया गया या कहीं और से आया?


  • ऐसा मानना है कि चोरी की रकम से सामान खरीदे गए और बैंक रिकॉर्ड्स से जुड़ी जानकारी हासिल करके ही अपराध से प्राप्त आय (Proceeds of Crime) के बारे में पता चलेगा। जिन तीन आरोपी की रिमांड पुलिस ने मांगी है, उनमें लवकुश मिश्रा से 1425000 रुपये, अनुकल्प मिश्र से 1682046 रुपए और करुणेश पांडेय से 1807063 रुपए बरामद हुए थे।

    ऐसे में बैंक रिकॉर्ड्स मिलने के बाद पुलिस उनसे इन पैसों का सोर्स पता करने की कोशिश करेगी। आरोपी करुणेश पांडेय के पिता का दावा था कि उसकी पत्नी के अकाउंट में 18 लाख थे और पुलिस आरोपी से रिमांड लेकर यह भी पूछेगी कि आखिर यह पैसा उसकी पत्नी के अकाउंट में कैसे आया? पुलिस का मानना है कि सोर्स पता करने के बाद पुलिस रिमांड के दौरान कुछ रिकवरी भी हो सकती है।

    Share:

  • '100 करोड़ लो, DMK में आओ': तमिलनाडु में फिर सियासी बवाल, TVK विधायक ने लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप

    Tue Jul 7 , 2026
    चेन्नई। तमिलनाडु के श्रीवैकुंठम निर्वाचन क्षेत्र से टीवीके विधायक ने डीएमके पर आरोप लगाया है। जी सरवनन ने कहा कि उन्हें सत्तारूढ़ पार्टी छोड़कर डीएमके में शामिल होने के लिए 30 करोड़ रुपये से लेकर 100 करोड़ रुपये तक की राशि की पेशकश की गई थी। इसके साथ ही इनकार करने पर उन्हें जान से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved