
भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच का जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ एक्शन मोड जारी है। बीती रात पुलिस की टीम ने छोला मंदिर इलाके में आई-20 कार में बैठकर सट्टा बुक करते तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन 21 हजार की नकदी सहित लाखों रुपए का सट्टा हिसाब मिला है। उक्त हिसाब लेपटॉप में मैनटेन किया जाता था। तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनके पुराने रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved