img-fluid

एक गाड़ी पर तीन आए और कुछ ही पल में ताला तोडक़र गाड़ी चुरा ले गए

March 29, 2026

शहर में रोजाना हो रही है एक दर्जन से अधिक गाडिय़ां चोरी, फुटेज से तलाश

इन्दौर। एक गाड़ी पर तीन चोर (Three Thieves) आए और कुछ ही सेकंड में ताला तोडक़र (broke the lock) एक गाड़ी (vehicle) चुराकर ले गए। अब लोगां को पुलिस पर भरोसा नहीं रहा। अब वे खुद की फुटेज निकालकर सोशल मीडिया (Social Media) पर डाल रहे हैं और चोर की सूचना देने वालों को इनाम देने की बात कर रहे हैं। शहर में ऐसे फुटेज आए दिन सामने आ रहे हैं, जिसमें एक गाड़ी पर तीन या फिर दो गाडिय़ों पर छह चोर आते हैं और कई गाडिय़ां चुराकर ले जाते हैं।



  • शहर में रोजाना एक दर्जन से अधिक गाडिय़ां चोरी होने के मामले दर्ज होते हैं। साल में तीन हजार से अधिक गाडिय़ां चोरी हो रही हैं। पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी वाहन चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब नया पैटर्न देखने में आ रहा है। एक गाड़ी पर तीन या दो गाड़ी पर छह चोर आते हैं और कुछ ही सेकंड में ताला तोडक़र दो से तीन गाडिय़ां चुराकर चंपत हो जाते हैं। ताजा मामला पंढरीनाथ के मच्छी बाजार का है। यहां से कल रात एक गाड़ी पर आए तीन चोर कुछ ही सेकंड में एक गाड़ी चुराकर ले गए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फरियादी ने खुद फुटेज निकालकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और गाड़ी का पता लगाने वाले को इनाम देने की बात कही है। पुलिस का तर्क है कि फुटेज के आधार पर चोरो की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ये गाडिय़ां देवास का कंजर गिरोह चुराता है। ये लोग रात में आते हैं और कुछ गाडिय़ां चुराकर कनाडिय़ा थाने की रोड से भाग जाते हैं। कुछ दिन पहले पुलिस ने तिलकनगर से चोरी हुई एक बाइक कुछ ही घंटो में बरामद की थी। पुलिस को देखकर चोर गाड़ी छोडक़र भाग गए थे, जबकि फरियादी को गाड़ी चोरी का पता जब चला जब कनाडिय़ा पुलिस ने फोन कर उसको बताया कि यह गाड़ी मिली है तो उसने बताया कि उसने 112 को फोन कर तिलकनगर पुलिस को सूचना दी है।

    Share:

  • दुनिया में पेट्रोल-डीजल का संकट, भारत डटकर खड़ा, PM मोदी बोले- अफवाहों से बचें

    Sun Mar 29 , 2026
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे आकाशवाणी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों से सीधा संवाद किया. मन की बात कार्यक्रम 132वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात शुरू करते हुए कहा ‘मार्च का ये महीना, वैश्विक स्तर पर बहुत ही हलचल भरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved