
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के लुहारपुरा में रिटायर्ड बिजली कर्मचारी के घर आज सुबह करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। लहारपुरा में रहने वाले काशीराम ओझा विद्युत मंडल से रिटायर कर्मचारी हैं। उनके घर के अंदर उनकी पत्नी उनकी बेटी और दामाद तीनो सो रहे थे, तभी कोई स्वीच निकालने को लेकर संभवत: करंट लगा है। जिसमें कमलाबाई उम्र 55 वर्ष, मनोज ओझा उम्र 35 वर्ष निवासी नरसिंहगढ़ और उनकी पत्नी नीतू उम्र 30 वर्ष को करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई । मौके पर देहात थाना पुलिस भी पहुँच गई है। पुलिस अभी जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved