img-fluid

सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

July 31, 2023

  • दोनों बेटे सहित पिता की मौत, दो नाती घायल ठ्ठ मानेगांव तिराहे के बीच हादसा, करेली से अपने घर पाटन जा रहा था परिवार

जबलपुर/नरसिंहपुर। गोटेगांव समीपवर्ती मानेगांव के पास बीती रात भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह भीषण सड़क हादसा नरसिंहपुर स्टेट हाइवे मार्ग मानेगांव के पास हुआ है। यहां किसी अज्ञात वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की जानकारी लगते ही ठेमी पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है।


जानकारी के अनुसार पाटन के रहने वाले अग्रवाल परिवार अपने परिवार के साथ करेली से कार क्रमांक एमपी 20 ज़ेडए 9974 ग्रैंड विटारा में सवार होकर पाटन जा रहे थे। नरसिंहपुर सड़क मार्ग के बीच ग्राम मानेगांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कार सड़क से पलटी खाते हुए नीचे खेत में जा घुसी। हादसे में 83 वर्षीय ओमकार अग्रवाल, 55 वर्षीय संजय अग्रवाल, 50 वर्षीय सतीश अग्रवाल की मौत हो गई जबकि आयुष, संस्कार अग्रवाल गभीर रूप से घायल हो गए।

Share:

  • हरियाणा के मेवात में भगवा यात्रा के दौरान बवाल, दो गुटों के बीच पथराव में कई घायल

    Mon Jul 31 , 2023
    नई दिल्ली। हरियाणा के मेवात में दो गुटों में पथराव का मामला सामने आया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि हवाई फायरिंग भी की गई है। दरअसल इलाके से भगवा यात्रा निकाली जा रही थी और इसी दौरान दो गुटों में विवाद शुरू हो गया। बाद में यह पत्थरबाजी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved