img-fluid

आश्रम में बदमाशों का धावा, सिमरोल क्षेत्र में हुई घटना

February 08, 2026

  • आचार्य और अन्य से मारपीट, नकदी मोबाइल ले लूटे

इन्दौर। सिमरोल इलाके के एक आश्रम में लुटेरों ने लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। तीन से चार बदमाशों ने वहां के आचार्य और एक अन्य के साथ मारपीट कर मोबाइल और हजारों की नकदी लूट ले गए। इस आश्रम में पहले भी वारदात हो चुकी है। यहीं नहीं इसके पास स्थित एक आश्रम में ऐसी वारदात हुई थी, जिसमें पुलिस ने चोरों और लुटेरों को पकड़ लिया था।

लालसिंह उर्फ मौसा ने इस मामले में सिमरोल थाने में केस दर्ज करवाया है कि शिवनगर में गोखनेश्वर महादेव मंदिर और आश्रम है। परसों रात करीब 11 बजे आश्रम में सभी सो रहे थे। इस बीच सामान के खटपट की आवाज आई। इस पर उठकर देखा तो तीन से चार बदमाश चोरी की नियत से कमरे में घुसे दिखे।


  • लालसिंह ने शोर मचाया तो बदमाश बाहर की तरफ भागे और लालसिंह को पकडक़र उसे पीटने लगे। शोर होता देख पंडित बालमुकुंद आचार्य भी जाग गए और लालसिंह का बचाव करने लगे तो बदमाशों ने उन पर भी हमला कर दिया। सिमरोल पुलिस का कहना है कि बदमाश मौके से मोबाइल सहित हजारों की नकदी ले उड़े। यह बात सामने आ रही है कि पिछले शनिवार को भी इस मंदिर में चोर आए थे। उधर पास की ट्रायकॉन सिटी के अंदर की स्वर्ण सिटी में एक मंदिर में बीते समय ऐसी वारदात हो चुकी है, जिसमें चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया था। आशंका है कि पुरानी रंजिश में शामिल बदमाशों ने वारदात की होगी। उधर कालिंदी गोल्ड में मुकेश नामक व्यक्ति के घर भी चोरी हो गई। उद्योग नगर पालदा में प्रदीप पटेल के ऑफिस चांदी की मूर्ति और नकदी चोरी
    हो गई।

    Share:

  • इंदौर में ठंड ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, बीती रात 10.6 डिग्री पर पहुंचा पारा

    Sun Feb 8 , 2026
    इन्दौर। शहर में इस बार ठंड अपने ही रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। दो दिन पहले जहां रात का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री पर पहुंचा था और पिछले दो सालों का फरवरी का ठंड का रिकॉर्ड टूटा था, वहीं कल रात पारा 10.6 डिग्री पर पहुंचा और दो दिन पहले बने रिकॉर्ड को ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved