img-fluid

पैसे लेकर नहीं दिए टिकट, जांच टीम ने पकड़ा तो कंडक्टर ने जूते से पीटा

May 02, 2026

संगारेड्डी: हैदराबाद के संगारेड्डी जिले के रायकोड क्षेत्र में तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TGSRTC) की बस में टिकट जांच के दौरान बड़ा हंगामा सामने आया है. आरोप है कि बस कंडक्टर ने अपनी गलती छिपाने के लिए न केवल ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों से बहस की, बल्कि यात्रियों को भी उनके खिलाफ भड़काया और अधिकारियों पर हमला किया. घटना के बाद TGSRTC प्रबंधन ने कंडक्टर के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे TGSRTC मुख्यालय के एनफोर्समेंट स्क्वाड के प्रभारी TTI पेद्दादोड्डी येसैया और TTI वी. प्रकाश अपनी टीम के साथ जहीराबाद-नारायणखेड रोड पर जांच अभियान चला रहे थे. इसी दौरान झरासंगम मंडल के कप्पाड गांव के पास नारायणखेड डिपो की बस नंबर TG15-Z-0082 को रोका गया.


  • जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि बस कंडक्टर देवसोथ वसंत ने एक यात्री से 20 रुपये नकद लिए, लेकिन उसे टिकट नहीं दिया. नियमों के तहत जब अधिकारी कंडक्टर को चार्ज मेमो जारी करने लगे तो वह भड़क गया. आरोप है कि उसने अधिकारियों के काम में बाधा डाली और बस में मौजूद यात्रियों को भी अधिकारियों के खिलाफ उकसाया.

    मामला इतना बढ़ गया कि कंडक्टर ने अधिकारियों पर जूतों से हमला कर दिया. इस दौरान उसने अधिकारियों के दस्तावेज और चार्ज मेमो बुक भी छीन ली. हमले में प्रभारी TTI येसैया के हाथ की उंगली में चोट आई, जबकि अधिकारी वी. प्रकाश के माथे पर गंभीर चोटें आई. घटना के बाद पीड़ित अधिकारी येसैया ने रायकोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर कंडक्टर देवसोथ वसंत और हमले में शामिल कुछ यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

    TGSRTC के प्रबंध निदेशक वाई. नागी रेड्डी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों पर हमला गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    Share:

  • Amidst War, Israel Deploys Troops and Lethal Laser Weapons to UAE, Erecting a Defensive Shield Against Iran

    Sat May 2 , 2026
    New Delhi: As conflict flared in West Asia between Iran and the US-Israel axis, a significant—yet quietly executed—development has come to light. Israel has covertly deployed its most advanced laser weapon system, the ‘Iron Beam,’ to the UAE (United Arab Emirates). Along with the hardware, Israeli troops were also dispatched. This entire operation was undertaken […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved