मुरैना। जिले के चंबल किनारे बसे गांवों (Villages situated on the banks of Chambal) में इन दिनों बाघ का आतंक फैला हुआ है। राजस्थान के रणथम्बोर नेशनल पार्क (Ranthambore National Park) से एक बाघ (Tiger) चंबल पार कर जिले में आ गया है। यह बाघ चंबल के किनारे के गांवों में घूम रहा है। गुरुवार सुबह बाघ जौरा के रूनीपुर (Runipur of Bagh Jaura) गांव में देखा गया। जैसे ही ग्रामीणों को बाघ के होने की सूचना मिली गांव में दहशत फैल गई। जानकारी मिलने पर एक स्थानीय पत्रकार भी मौके पर पहुंचा। जिसे बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। मीडिया कर्मी को बाघ के पंजे लगे हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई है।
दरअसल लंबे समय से चंबल के किनारे बसे गांवों में बाघ दिखाई दे रहा है। सबसे पहले यह बाघ चिन्नोनी थाना क्षेत्र के नरसिंहपुरा में देखा गया था। अब बाघ आक्रामक हो गया है और हमला कर रहा है। बाघ अभी तक क्षेत्र में दो लोगों को घायल कर चुका है। सबसे पहले बाघ ने नरसिंहपुर में एक युवक पर हमला किया था। एजेंसी/हिस
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved