img-fluid

टाइगर वुड्स फिर मुश्किल में, फ्लोरिडा में DUI केस में गिरफ्तारी, कार हादसे के बाद एक्शन

March 28, 2026

फ्लोरिडा। अमेरिका (America) के दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स (Tiger Woods) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। फ्लोरिडा में उन्हें शराब के नशे में गाड़ी चलाने (DUI) के संदेह में गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उनकी कार एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिसके बाद उनकी लैंड रोवर पलट गई। यह हादसा जुपिटर आइलैंड स्थित उनके घर के पास हुआ। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे के वक्त नशे में होने का शक

मार्टिन काउंटी शेरिफ ऑफिस के मुताबिक, मौके पर मौजूद अधिकारियों को टाइगर वुड्स के व्यवहार में नशे के संकेत मिले, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इस घटना पर उनकी टीम या मैनेजमेंट की ओर से तत्काल कोई बयान सामने नहीं आया। इससे पहले भी 2017 में वुड्स को इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जब पुलिस ने उन्हें कार में सोते हुए पाया था। उस समय उन्होंने दवाइयों के गलत मिश्रण को वजह बताया था और बाद में लापरवाह ड्राइविंग का दोष स्वीकार किया था।


  • हादसों और चोटों से पुराना नाता

    टाइगर वुड्स का नाम इससे पहले भी कई हादसों से जुड़ चुका है। 2021 में हुए एक गंभीर कार एक्सीडेंट में उनके पैर और टखने में गंभीर चोटें आई थीं, यहां तक कि डॉक्टरों को उनका पैर काटने तक का विचार करना पड़ा था। हाल के वर्षों में भी वे लगातार चोटों और सर्जरी से जूझते रहे हैं। 2025 में उनकी एड़ी में गंभीर समस्या आई थी और सितंबर में उनकी पीठ की सर्जरी हुई थी। इन्हीं कारणों से वे लंबे समय से प्रोफेशनल गोल्फ से दूर हैं और आगामी मास्टर्स टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। साथ ही, उन्हें 2027 राइडर कप के लिए अमेरिकी टीम का कप्तान बनने का प्रस्ताव भी मिला है, जिस पर उन्हें फैसला लेना है।

    शानदार रहा करियर

    मैदान पर वुड्स का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 2019 में अपना पांचवां मास्टर्स खिताब जीता था और अब तक कुल 15 मेजर ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। पीजीए टूर में उनकी 82 जीत हैं, जो एक ऑल-टाइम रिकॉर्ड के रूप में दर्ज है। हालांकि जुलाई 2024 के बाद से उन्होंने किसी भी आधिकारिक टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है।

    क्या होता है DUI?

    DUI का मतलब है नशे की हालत में वाहन चलाना। इसमें शराब, ड्रग्स या ऐसी दवाइयों का सेवन शामिल होता है, जो मानसिक और शारीरिक क्षमता को प्रभावित करती हैं। अगर कोई व्यक्ति इन स्थितियों में गाड़ी चलाता है, तो उसे DUI का आरोपी माना जाता है।

    सजा का प्रावधान

    अमेरिका में DUI को लेकर सख्त कानून हैं। पहली बार दोषी पाए जाने पर कुछ दिनों से लेकर छह महीने तक की जेल, भारी जुर्माना और ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है। वहीं, बार-बार ऐसा करने पर एक साल या उससे अधिक की सजा, ज्यादा जुर्माना और लंबे समय के लिए लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

    Share:

  • 31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम..... इस दिन खत्म हो जा रही है डेडलाइन

    Sat Mar 28 , 2026
    नई दिल्ली। एक अप्रैल (April 1st) से नए फाइनेंशियल ईयर (New Financial Year) की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले, 31 मार्च को खत्म हो रहे फाइनेंशियल ईयर में कुछ जरूरी काम निपटा लेने होंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कई ऐसी डेडलाइन (Deadline) हैं जो 31 मार्च को पूरी हो रही हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved