
नई दिल्ली । आप सांसद संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) ने कहा कि तिहाड जेल प्रशासन (Tihad Jail Administration)ने भी माना है कि (Has also admitted that) कई बार केजरीवाल का शुगर लेवल कम हुआ है (Kejriwal’s Sugar level has gone down several times) ।
तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के वजन को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से संजय सिंह ने कहा कि शुगर लेवल कम होने पर केजरीवाल नींद में कोमा में जा सकते हैं. शुगर लेवल कम होने पर ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। हालांकि तिहाड़ प्रशासन की ओर से आम आदमी पार्टी के वजन कम होने के दावे को खारिज कर दिया गया है।
आप सांसद संजय सिंह ने कहा, “किसी भी मरीज की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करना एक अपराध है। जेल प्रशासन कई बार दिल्ली के सीएम की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक कर चुका है। इससे साबित होता है कि अरविंद केजरीवाल की जिंदगी से खिलवाड़ करने की साजिश रची जा रही है…इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved