img-fluid

सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा

February 09, 2026

हैदराबाद: हैदराबाद में शहर में शादी न होने से मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या करने की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है. तेलंगाना के हैदराबाद के अत्तापुर इलाके में रहने वाले 30 साल के प्रवीण लंबे समय से विवाह न हो पाने के कारण डिप्रेशन में थे. उम्र बढ़ने और बार‑बार रिश्ते तय न हो पाने से वह खुद को अकेला और असहाय महसूस करने लगे थे.


  • परिवार और दोस्तों की शादियों को देखकर और बार‑बार ‘तुम्हारी शादी कब होगी? जैसे सवाल सुनकर उनका मानसिक दबाव और बढ़ गया. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से प्रवीण बेहद परेशान थे और इसी मानसिक तनाव के चलते प्रवीण ने यह खतरनाक कदम उठाया.

    जानकारी के मुताबिक, वह रविवार दोपहर को 20 मंजिला इमारत पर गया और वहां से कूद गया. गंभीर रूप से घायल प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रवीण के शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि शादी नहीं होने से डिप्रेशन में जाने के कारण आत्महत्या हुई.

    Share:

  • इंदौर: फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    Mon Feb 9 , 2026
    इंदौर। इंदौर (Indore) के एमजी रोड थाना (MG Road Police Station) क्षेत्र की डीआरपी लाइन स्थित पुलिस के शासकीय आवास (Government Residence) में रहने वाली एक फर्स्ट ईयर की छात्रा (Student) द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा अपने चाचा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। छात्रा अपने कमरे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved