
मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक फ़्लाइट के रेस्ट रूम में ‘डेंजर’ लिखा एक टिशू पेपर मिला। इसके बाद सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ़्लाइट संख्या 911 अपनी अगली यात्रा की तैयारी कर रही थी। ‘डेंजर’ लिखा टिशू पेपर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम ने मामले की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। जांच के बाद पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved