
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की महिला सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिमी ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि वे अपनी सीट पर टीएमसी के स्थानीय नेतृत्व से खुश नहीं है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में ममता बनर्जी ने मिमी चक्रवर्ती को जादवपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, जिसपर मिमी ने जीत भी दर्ज की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved