img-fluid

टूट रहा है TMC का कुनबा, एक और विधायक आज BJP में होंगे शामिल

January 20, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का कुनबा लगातार टूट रहा है। अब खबर है कि पार्टी के एक और विधायक अरिंदम भट्टाचार्य आज शाम बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। अरिंदम राज्य की शांतिपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इससे पहले शुभेंदू अधिकारी जैसे दिग्गज टीएमसी नेता भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। उधर बीजेपी लगातार इस साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के दावे कर रही है। अरिंदम भट्टाचार्य को टीएमसी के युवा और प्रभावशाली नेताओं में शुमार किया जाता है। हालांकि अरिंदम ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। पेशे से वकील अरिंदम पश्चिम बंगाल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। वो 2001 से 2017 तक कांग्रेस में थे। फिर 2017 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन की थी।

Share:

  • ईदगाह में घुसकर पुलिस पर चौकीदार के साथ मारपीट का आरोप, लोगों ने किया हंगामा

    Wed Jan 20 , 2021
    अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शाहजमाल की पुरानी ईदगाह मैं अवैध निर्माण होने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर जबरन ताले तोड़कर ईदगाह में प्रवेश करने और चौकीदार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए इलाके के लोगों ने जाम लगाने की कोशिश करते हुए हंगामा किया। जबकि, पुलिस का कहना है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved