img-fluid

पुलिस से बचने के लिए काजी पलासिया में जुआ खेलने गए, वहां भी धराए

January 20, 2025

इंदौर। काजी पलासिया में पुलिस ने दबिश के दौरान जुआरियों की टोली पकड़ी। पकड़ाए जुआरियों में एक को छोडक़र सभी इंदौर के हैं। खुडै़ल पुलिस ने बताया कि काजी पलासिया स्थित दरगाह के पास एक कमरे में जुआ खेलने की सूचना पर दबिश दी और मौके से सादिक हुसैन, सरफराज, फिरोज खान, इमरान, मो. रफीक, गुलरेज खान, जावेद खान, शादाब और अन्य को मौके से पकड़ा। सादिक हुसैन काजी पलासिया का रहने वाला है। इसके अलावा बाकी जुआरी इंदौर के आजाद नगर, नूरी नगर, मदीना नगर और फिरदौस नगर के रहने वाले हैं, जो इंदौर से जुआं खेलने के लिए वहां गए थे। इनके पास से हजारों की नकदी और ताश पत्ते मिले।


  • शहर में सख्ती के बाद ग्रामीण इलाकों में जुआरियों का रुख
    शहर में जुए के अड्डों पर पुलिस की सख्ती के चलते जुआरी ग्रामीण इलाकों में जुआ खेलने जा रहे थे। ज्यादातर जुआरी तो धार, खरगोन और बड़वानी जिले का रुख करते हैं, जबकि कुछ जिले के ग्रामीण इलाकों में इस तरह जुआ खेलने जाते हैं, ताकि वहां पुलिस के आने का खतरा कम रहे।

    Share:

  • बार-बार गुमटियां लगाने केचलते मेघदूत पर तैनात रहेगा रिमूवल अमला

    Mon Jan 20 , 2025
    कल भी विवाद के दौरान हुई झूमाझटकी, पुलिस बल नहीं होता तो हो जाती बड़ी घटना इंदौर। मेघदूत उपवन की चौपाटी पर बार-बार बार लग रही गुमटियों के चलते निगम की एक रिमूवल टीम वहां दिनभर तैनात रहेगी, ताकि वहां कोई गुमटी नहीं लग सके। कल गुमटियां लगने के बाद निगमकर्मियों और चौपाटी पर दुकानें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved