img-fluid

केस वापस लेने के लिए गोली मारकर दो कारों के कांच फोड़, घर के बाहर बोतले फेंकी

December 25, 2022

  • तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस, फुटेज खंगाल रही है पुलिस

इन्दौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में कल एक परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए अज्ञात बदमाशों ने जहां घर पर बीयर की बोतले फेंकी, वहीं घर के बाहर खड़ी दो कारों के कांच गोली मारकर फोड़ दिए। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

एरोड्रम पुलिस ने कल छोटा बांगडदा निवास तनु सुनेर की रिपोर्ट पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि तनु का कहना है कि उसके पति ने कुछ दिन पहले लसुडिया थाने में नरेंद्र नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। आशंका है कि उसने ही यह हमला करवाया है। महिला का कहना है कि रात को कुछ लोग उनके घर के बाहर पहुंचे और चैनल गेट बजाकर धमकाने लगे। गोलियां चलने की आवाज भी आई।


इस पर वे डर गए और डॉयल 100 पर फोन किया। इस पर पुलिस वहां आई तो देखा की घर के बाहर खड़ी उनकी कार और पडोसी राहुल तंवर की कार के कांच फूटे थे और उस पर गोलियों के निशान भी मिले, जबकि पडोसियों ने बताया कि तीन लोगों को उन्होंने भागते हुए देखा है। अब पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share:

  • यूपी के पकड़े गए पांच आरोपियों के खातों में गए थे ठगी के 18 लाख

    Sun Dec 25 , 2022
    इन्दौर। सिंगापुर में इंदौर के इंजीनियर को नौकरी दिलवाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाले नोएडा के गिरोह के पास सदस्यों को सायबर सेल ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पांच लोगों के खाते में ठगी के 18 लाख रुपए गए थे। गिरोह में एक दर्जन से अधिक महिलाएं है उनके दो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved