img-fluid

आज किसानों के खातों में आएंगे 2-2 हजार रुपए, अकाउंट में पैसे आए या नहीं ऐसे करें चेक

December 25, 2020

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) योजना की सातवीं किस्त आज किसानों के खातों में जमा होगी। मोदी सरकार आज पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) की सातवीं किस्त के 2 हजार रुपए 9 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर करेगी। इस योजना के तहत, लाभार्थियों के बैंक खातों में सालाना 2000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे 6,000 रुपये की राशि जारी की जाती है। अगर आप इस स्कीम के लाभार्थी हैं तो आप घर बैठे अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर पता लगा सकते हैं कि खाते में पैसे आए या नहीं।

ऐसे करें पता किस्त मिली या नहीं
1. पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan।gov।in/ पर जाएं।
2. यहां ‘Farmers Corner’ पर जाएं और फिर ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें।
3. नया पेज खुलेगा, जहां आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से कोई एक विकल्प चुनें।
4. डिटेल दर्ज कर इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें। यहां आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।

किस्त नहीं आई तो यहां करें कॉल : अगर आप इस योजना में रजिस्टर्ड हैं और आपके खाते में 2000 रुपए नहीं आए हैं तो टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। आप प्रधानमंत्री किसान निधि योजना की हेल्पलाइन नंबर: 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं। आप इस नंबर पर राशि के संबंध में कोई भी विवरण मांग सकते हैं या अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Share:

  • शुभ होगा 2021, जानिए खास योग

    Fri Dec 25 , 2020
    बुधादित्य , रूचक, शशक गजकेसरी एवं गुरु पुष्य योग नए साल के पहले दिन को लेकर लोगों के मन में यह धारणा रहती है कि शुरुआत शुभ होगी तो साल भी शुभ-लाभ के साथ गुजरेगा, इसलिए लोग साल के पहले दिन कुछ बातों को शगुन के साथ जोडक़र देखते हैं। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार वर्ष […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved