
इंदौर। नगर निगम के शहरभर में 102 मार्केट है और इनमें कई दुकानों का किराया वर्षों से निगम को नहीं मिला है। ऐसे बड़े बकायादारों की सूची निकालकर आज राजस्व विभाग की टीमें मार्केटों में दुकान सील करने पहुंचेगी। इनमें कई प्रमुख मार्केट भी शामिल है, जहां के दुकानदारों पर लाखों की राशि बकाया है।
दो दिन पहले नगर निगम की टीमों ने कोठारी मार्केट में दुकानों में बिदलाव करने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर दुकानें सील कर दी थी। इसके बाद अब आज से निगम राजस्व विभाग की टीमें मार्केट विभाग के अफसरों के साथ प्रमुख मार्केटों में धावा बोलेगी। अधिकारियों के मुताबिक नवलखा, सरवटे, वल्लभनगर, गंगवाल, एमटीएच, पालिका प्लाजा सहित कई स्थानों पर प्रमुख मार्केटों की दुकानों का भी किराया बाकी है। राजस्व वसूली के लिए हर झोन को अलग अलग टारगेट दिए गए हैं और सभी से हर रोज की वसूली के मामले में रिकार्ड मंगवाया जा रहा है। राजस्व विभाग ने सम्पत्तिकर के कई बड़े बकायादारों को थोकबंद नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। पहले दौर में नोटिस भेजे जाएंगे और फिर निगम की टीमें वहां जब्ती कुर्की के लिए पहुंचेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved