बड़ी खबर

आज उत्तराखंड का स्‍थापना दिवस, PM MODI ने दी राज्यवासियों को बधाई


नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर यह प्रदेश ऐसे ही विकास की नित नई ऊंचाइयों को छूता रहे। उत्तराखण्ड, उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसकी स्थापना 09 नवम्बर 2000 को सत्ताइसवें राज्य के रूप में की गई थी। वर्ष 2000 से 2006 तक यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था।

श्री मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा,” उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। प्रगति के पथ पर अग्रसर, प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर यह प्रदेश ऐसे ही विकास की नित नई ऊंचाइयों को छूता रहे।”

उत्तराखण्ड (पूर्व नाम उत्तरांचल), का निर्माण 09 नवम्बर 2000 को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात हुआ था। इसे भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में शामिल किया गया था। सन 2000 से 2006 तक यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जनवरी 2007में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया।

बतादें कि राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन 2000 में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था। पारम्परिक हिन्दू ग्रन्थों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। राज्य में हिन्दू धर्म की पवित्रतम और भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल क्रमशः गंगोत्री और यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं।

देहरादून, उत्तराखण्ड की अन्तरिम राजधानी होने के साथ इस राज्य का सबसे बड़ा नगर है। गैरसैण नामक एक छोटे से कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया गया है किन्तु विवादों और संसाधनों के अभाव के चलते अभी भी देहरादून अस्थाई राजधानी बना हुआ है। राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में है।

राज्य सरकार ने हाल ही में हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कुछ पहल की हैं। साथ ही बढ़ते पर्यटन व्यापार तथा उच्च तकनीकी वाले उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए आकर्षक कर योजनायें प्रस्तुत की हैं। वहीं, उत्तराखण्ड, चिपको आन्दोलन के जन्मस्थान के नाम से भी जाना जाता है।

Share:

Next Post

क्या वजह है दिवाली से पहले इस खास दिन चोरी करने की

Mon Nov 9 , 2020
नई दिल्ली। धनतेरस (Dhanteras) के दिन हर आम और खास जमकर खरीदारी करता है। दीवाली (Diwali) से पहले होने वाली इस खरीदारी को बेहद शुभ माना जाता है। सोने (Gold)-चांदी से लेकर स्टील के बर्तनों की खूब बिक्री होती है, लेकिन देश की 37 ऐसी खानाबदोश (Nomad) या घुमंतू जातियां भी हैं जिन्हें पूरे साल […]