व्‍यापार

आज 38 वें दिन भी लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

नयी दिल्ली । वैश्विक महामारी COVID-19 के विश्व के कई देशों में फिर जोर पकड़ने और लॉकडाउन लगाने से मांग घटने की आशंका और कच्चे के दामों में नरमी रहने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल (petrol,-diesel) की कीमतों में सोमवार को लगातार 38 वें दिन भी कोई फेरबदव नहीं हुआ।

घरेलू बाजार में डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी,जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 48 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।

वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है। (कीमत रुपये प्रति लीटर में)

शहर                   डीजल              पेट्रोल

दिल्ली                70.46             81.06

मुंबई                  76.86              87.74

कोलकाता         73.99              82.59

चेन्नई                75.95              84.14

Share:

Next Post

बिगबास्केट के दो करोड़ यूजर्स की डिटेल लीक, साइबर सेल में शिकायत दर्ज

Mon Nov 9 , 2020
बेंगलुरु। ई-कॉमर्स ग्रोसरी कंपनी बिगबास्केट के करीब दो करोड़ यूजर्स का डेटा लीक होने का मामला सामने आया है। बेंगलुरु में कंपनी की ओर से साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है। साइबर सेल की टीम साइबर एक्सपर्ट की तरफ से किए गए दावों की जांच कर रही है। साइबर इंटेलिजेंस कंपनी साबइल का […]