img-fluid

Tokyo Olympics : खेल मंत्री सोढी का ऐलान, इतिहास रचने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को देंगे एक-एक करोड़

August 05, 2021

चंडीगढ़ । टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men’s hockey team) द्वारा इतिहास रचते हुए जर्मनी की मजबूत टीम को 5-4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक (bronze medal) जीतने पर पंजाब (Punjab) के खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी (Rana Gurmeet Singh Sodhi) ने ऐलान किया कि पंजाब सरकार इस टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी (hockey player) को 1-1 करोड़ रुपए की नकद राशि के साथ सम्मानित करेगी।


भारत की शानदार जीत पर खेल मंत्री ने ट्वीट किया, “भारतीय हॉकी के इस ऐतिहासिक दिन पर मैं पंजाब के खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए के नकद पुरुस्कार का ऐलान करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं। हम ओलंपिक्स में कड़ी मेहनत के साथ प्राप्त किए गए पदक का जश्न मनाने के लिए आपकी वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि यह एक कड़ा और रोचक मुकाबला था। हमारे लड़कों ने यह टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में कर दिखाया है और 41 सालों के बाद ओलंपिक पदक देश की झोली में डाला है। पूरे देश और राज्य को टीम की इस शानदार जीत पर गर्व है।

Share:

  • जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में जामिया मस्जिद के पास धमाका, आतंकियों की तलाश में अभियान जारी

    Thu Aug 5 , 2021
    जम्मू। श्रीनगर में जामिया मस्जिद के पास गुरुवार को एक धमाका हुआ है। इसमें किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। इस कायराना हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू किया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह कम तीव्रता वाला आईईडी ब्लास्ट था। जिसके बाद आतंकियों द्वारा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved