img-fluid

टॉम लैथम की धमाकेदार वापसी: न्यूजीलैंड टी20 टीम में नए चेहरे, कप्तानी संभालेंगे, साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज तैयार

March 11, 2026

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड(The New Zealand Cricket Board) ने साउथ अफ्रीका(South Africa) के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज के लिए टीम(has announced the squad for the five-match) का ऐलान कर दिया है। इस बार दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज(Veteran wicketkeeper-batsman) टॉम लैथम(Tom Latham) की टीम में वापसी हुई है। पहले तीन मैचों में कप्तानी मिचेल सैंटनर(Mitchell Santner) संभालेंगे, जबकि अंतिम दो मैचों में लैथम टीम का नेतृत्व करेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को फिर मौका मिला है, वहीं कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। टीम में तीन नए अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है: केटीन क्लार्क, निक केली और जेडन लेनोक्स। क्लार्क और लेनोक्स अंतिम दो मैचों में खेलते हुए नजर आएंगे। केटीन क्लार्क ने हाल ही में सुपर स्मैश सीजन में 431 रन बनाए और नॉर्दर्न ब्रेव की टीम को घरेलू T20 खिताब जिताया।

सिलेक्टर गेविन लार्सन के अनुसार, लैथम की वापसी की वजह उनका शानदार सुपर स्मैश सीजन और अनुभव है। “टॉम अपनी क्वालिटी और लीडरशिप लेकर आएंगे, जो अप्रैल में बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल टूर में भी काम आएगी।”

टीम में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को चोट और वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से जगह नहीं मिली। इसमें शामिल हैं माइकल ब्रेसवेल, एडम मिल्ने, विल ओराउर्के और ब्लेयर टिकनर। वहीं फिन एलेन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र और टिम सीफर्ट को आराम दिया गया।


  • न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है: मिचेल सैंटनर (कप्तान मैच 1-3), केटीन क्लार्क (मैच 4-5), जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर, मैच 4-5), डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर, मैच 1-3), लॉकी फर्ग्यूसन (मैच 2-3), जैक फाउल्केस, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर, मैच 4-5 कप्तान), जेडन लेनोक्स (मैच 4-5), कोल मैककोन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ीसिरीज़ की शुरुआत 15 मार्च से माउंट मॉन्गनुई में हो रही है, और टीम के प्रदर्शन पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

    Share:

  • तेल-गैस को लेकर देश में क्या है हाल? एक्शन में PM मोदी, कहा- घबराएं नहीं, धड़ाधड़ दिए ये आदेश

    Wed Mar 11 , 2026
    नई दिल्‍ली. ईरान-इजरायल (Iran-Israel) और अमेरिका (US) के बीच चल रही जंग ने दुनिया भर में एनर्जी संकट (Energy crisis) को पैदा कर दिया है. खासकर LPG सप्‍लाई को लेकर स्थिति बिगड़ी है. भारत (India) भी इसे लेकर अलर्ट है. भारत में LPG की कमी नहीं है, लेकिन भविष्‍य की संभावनाओं के कारण पैनिक सिचुएशन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved