
इंदौर। वायु स्वच्छता को लेकर कल इंदौर शहर में सात शहरों के प्रदूषण नियंत्रण विभाग के विशेषज्ञ जुटने वाले हैं। यह आयोजन 20 मार्च को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहा है। कल मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के माध्यम से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में स्वच्छ वायु कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें इंदौर, भोपाल, उज्जैन, देवास, जबलपुर, ग्वालियर, सागर के प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी शामिल होने जा रहे हैं। यह सभी स्वच्छ आबोहवा, यानी प्रदूषणमुक्त वायु के विषय में चिंतन-मनन करेंगे। इसके अलावा इस कार्यशाला में इन शहरों के निगम आयुक्त या निगम के अन्य अधिकारी भी अपने-अपने शहरों में वायु स्वच्छता को लेकर चल रहे कामकाज और संबंधित योजनाओं की जानकारी देंगे और अपने-अपने अनुभव बताएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved