img-fluid

2 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें

April 02, 2026

1. US : डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संबोधन, बोले-ईरान से कोई डील नहीं, उसे परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे…

ईरान (Iran) जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने राष्ट्र के नाम बीस मिनट का संबोधन दिया. ट्रंप जिन्होंने बार-बार यह धमकी दी है कि अगर ईरान शिपिंग के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को फिर से नहीं खोलता है, तो वह ईरान के परमाणु संयंत्रों (Nuclear plants) पर हमला करेंगे, आज संबोधन में बोले कि अमेरिका को इस होर्मुज़ मार्ग से तेल की ज़रूरत नहीं है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 06:30 देश को संबोधित किया. एक महीने से भी ज़्यादा वक्त पहले इज़रायल के साथ मिलकर हमले शुरू करने के बाद अपने पहले प्राइम-टाइम भाषण में उन्होंने ईरान में चल रहे युद्ध के बारे में ताज़ा जानकारी दी. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “अमेरिका होर्मुज़ स्ट्रेट से लगभग कोई तेल नहीं लेता है. हमें इसकी ज़रूरत नहीं है. जिन देशों को होर्मुज़ से तेल मिलता है, उन्हें उस रास्ते का ध्यान रखना चाहिए. उन्हें उसे संभालकर रखना चाहिए और उसकी हिफ़ाज़त करनी चाहिए.”

2. नासा ने लांच किया आर्टेमिस-II मिशन; 10 दिन तक चंद्रमा की परिक्रमा करेंगे एस्ट्रोनॉट

करीब 54 साल बाद इंसान एक बार फिर चांद (Moon ) की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का पहला मानव मिशन आर्टेमिस-II (Artemis II) भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 4:05 बजे फ्लोरिडा से सफलतापूर्वक लॉन्च ( Launches) हुआ। इस मिशन में क्रिस्टीना कोच, विक्टर ग्लोवर, रीड वाइसमैन और जेरेमी हैनसेन सवार हैं, जिन्हें एसएलएस रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया। यह 10 दिन की यात्रा अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी से करीब 4.06 लाख किलोमीटर दूर तक ले जाएगी, जो अब तक की सबसे लंबी मानव अंतरिक्ष यात्रा मानी जा रही है। आर्टेमिस-II मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री चांद के करीब तक जाएंगे, लेकिन वहां उतरेंगे नहीं। यह एक परीक्षण मिशन है, जिसका उद्देश्य भविष्य के चंद्र अभियानों के लिए जरूरी तकनीक और क्षमताओं को परखना है। पूरा मिशन करीब 10 दिनों में पूरा होगा और अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की परिक्रमा कर सुरक्षित पृथ्वी पर लौटेंगे।

3. पश्चिम एशिया संकट के बीच LPG-PNG और पेट्रोलियम उत्पादों की समीक्षा, PM मोदी ने ली CCS की बैठक

ईरान-अमेरिका युद्ध (Iran-US War) के बीच बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) (Cabinet Committee on Security – CCS) की बैठक हुई। इस बैठक में एलपीजी, पीएनजी, पेट्रोलियम उत्पादों पर जानकारी दी गई। पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के प्रभाव से नागरिकों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई यह दूसरी ऐसी बैठक थी, जिसमें ईरान युद्ध के बीच देश में उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की गई।


  • 4. ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा खुलासा: समुद्री रास्ते से पाकिस्तान पर हमला करने वाली थी नौसेना

    भारतीय नौसेना (Indian Navy) के प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी (Dinesh K Tripathi) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि भारत समुद्र के रास्ते पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई करने से कुछ ही मिनट दूर था, लेकिन उसी समय पाकिस्तान की ओर से हमले रोकने का अनुरोध किया गया। नौसेना प्रमुख ने यह बात नौसेना के अलंकरण समारोह के दौरान कही। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान नौसेना पूरी तरह तैयार थी। इस ऑपरेशन में विशिष्ट सेवा देने वाले दो वरिष्ठ अधिकारियों को ‘युद्ध सेवा पदक’ से सम्मानित भी किया गया।

    5. AAP का बड़ा फैसला, राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटाया

    आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है. आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र देकर यह जानकारी दी है. इसके अलावा AAP ने यह भी कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय न दिया जाए. अब पार्टी के राज्यसभा में नए उप नेता डॉ. अशोक मित्तल होंगे, जो पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं. AAP ने यह पत्र राज्यसभा सचिवालय को भेज दिया है. राघव चड्डा और आम आदमी पार्टी के बीच कुछ मतभेद या दूरी की खबरें और अटकलें लंबे समय से चल रही हैं. AAP के इस कदम से उनके बीच चल रहे मतभेद पर मुहर लगती दिख रही है. लेकिन आधिकारिक रूप से विवाद या पार्टी से अलग होने जैसा कोई बयान पार्टी की तरफ से नहीं आया है.

    6. ‘हिमंत बिस्व सरमा ने जिसके साथ भी काम किया, सबको धोखा दिया’, रैली में राहुल का सीएम पर हमला

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को असम (Assam) में एक चुनावी रैली में भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर जमकर हमले किए। रैली में उन्होंने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग को भी याद किया। उन्होंने कहा, जुबीन गर्ग ने सबकी मदद की। सबको सम्मान दिया। प्यार-मोहब्बत की बात की। एकता और भाईचारे की बात की। जो भी गरीब व्यक्ति उनके पास जाता था, वो खुशी के साथ लौटता था। जुबीन गर्ग की विचारधारा, हिमंत बिस्व सरमा की विचारधारा के बिल्कुल खिलाफ थी। हिमंत बिस्व सरमा ने जिसके साथ भी काम किया, सबको धोखा दिया, चाहे वह तरुण गोगोई हों या सोनावाल हों।


  • 7. 18 जिलों में मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी बनाएगी नए जिला कार्यालय, एक साल में होंगे तैयार

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश के 18 जिलों में नए और आधुनिक जिला कार्यालय (District Office) बनाने जा रही है। इन सभी कार्यालयों का निर्माण एक साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को सभी 18 जिलों में एक साथ इन कार्यालयों का भूमिपूजन किया जाएगा। पार्टी इस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी में है। पार्टी प्रत्येक जिला कार्यालय के निर्माण पर करीब डेढ़ करोड़ से ढाई करोड़ रुपए तक खर्च करेगी। इन भवनों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि संगठनात्मक कामकाज बेहतर तरीके से हो सके।

    मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में भाजपा के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि बांकुरा में आज हमारे सभी प्रत्याशियों का नामांकन भरने का मौका है। यह धरती सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर, सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम किंकर की धरती। आज चुनाव का शंखनाद हो रहा है। ममता दीदी के राज में सब परेशान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता दीदी बंगाली मानुष के अधिकारों को बांग्लादेश को देने पर तुली हुई हैं। इसलिए यह चुनाव नहीं धर्म युद्ध है। इस माहौल में श्री राम का मंत्र हम सभी को ताकत दे रहा है। आज हमारे बंगाल में यहां का युवा-महिला-गरीब-किसान, सभी लोग बदलाव के लिए खड़े हो गए हैं। सब अपनी आन-बान-शान के लिए लड़ रहे हैं। आज दुनिया की कोई ताकत भाजपा को बंगाल में सत्ता हासिल करने से रोक नहीं सकती।


  • 9. होर्मुज संकट पर UK ने बुलाई 35 देशों की मीटिंग, भारत भी होगा शामिल

    पश्चिम एशिया (West Asia) में ईरान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष (Iran-Israel-US Conflict) के बीच भारत सरकार (Government of India) ने ईरान से अपने नागरिकों की बड़े पैमाने पर सुरक्षित निकालना शुरू कर दी है। वही, यूनाइटेड किंगडम ने भारत को होर्मुज पर 35 देशों की बातचीत में शामिल का निमंत्रण भेजा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में अंतर-मंत्रालयीय ब्रिफिंग के दौरान बताया कि अब तक 1,200 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से 845 छात्र हैं। जायसवाल ने कहा कि कुल 1,200 भारतीयों में से 996 को आर्मेनिया और 204 को अजरबैजान भेजा गया है। दोनों देशों में भारतीय मिशनों और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर MEA इन नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कर रहा है। ट्रांजिट में इनकी सहायता के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है।

    10. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजरायल की घेराबंदी! एकजुट हुए 7 बड़े मुस्लिम देश

    मिडिल ईस्ट (Middle East) में जारी तनाव के बीच सात मुस्लिम देशों ने इजराइल (Israel) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वेस्ट बैंक में मौत की सजा के प्रावधान पर उसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Baccalaureate) पर घेराबंदी की जा रही है. पाकिस्तान, तुर्किये, मिस्र समेत इन सात देशों ने मौत की सजा कानून पर इजराइल के खिलाफ एक संयुक्त बयान जारी किया है और इसको लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पाकिस्तान, तुर्किये, मिस्र, इंडोनेशिया, जॉर्डन, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात… इन देशों के विदेश मंत्रियों ने गुरुवार यानी 2 अप्रैल को बयान जारी कर इजराइल की संसद (Knesset) द्वारा पारित उस कानून की निंदा की है, जिसमें कब्जे वाले वेस्ट बैंक में मौत की सजा लागू करने का प्रावधान शामिल है.

    Share:

  • UK Convenes 35-Nation Meeting on Hormuz Crisis; India to Participate

    Thu Apr 2 , 2026
    New Delhi: Amidst the ongoing Iran-Israel-US conflict in West Asia, the Government of India has initiated a large-scale, safe evacuation of its citizens from Iran. Meanwhile, the United Kingdom has extended an invitation to India to participate in a 35-nation dialogue regarding the situation in the Strait of Hormuz. During an inter-ministerial briefing in the national […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved