img-fluid

24 मार्च की 10 बड़ी खबरें

March 24, 2026

1. भारत के LPG और कच्चे तेल के टैंकरों ने पार किया होर्मुज… जल्द पहुंचेंगे बंदरगाह

अमेरिका-इजरायल और ईरान (America, Israel, and Iran) के बीच जारी युद्ध (US-Israel and Iran War) की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) बंद होने से भारत सहित कई देशों में ईंधन आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इस बीच अब भारत (India) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक UAE से दो LPG कैरियर और सऊदी अरब से एक कच्चे तेल का कैरियर भारत के बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं ताकि देश में ऊर्जा आपूर्ति की कमी को पूरा किया जा सके। वहीं नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी ने बढ़ते हुए शिपिंग संकट के चलते ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के अपने आधिकारिक दौरे को रद्द कर दिया है।

कोलंबिया (Colombia) के सुदूर दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद 110 सैनिकों (110 soldiers ) को ले जा रहा एक सैन्य विमान (military plane) दुर्घटनाग्रस्त हो गया. कोलंबिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह हादसा लॉकहीड मार्टिन हरक्यूलिस C-130 विमान से जुड़ा है. मंगलवार को आई ताजा जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है. बता दें कि सोमवार को सैनिकों को ले जाते समय यह विमान पेरू की सीमा के पास स्थित पुएर्तो लेगुज़ामो कस्बे के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हुआ था.

3. विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान, बोले- बदलती परिस्थितियों में और गहरे हुए भारत-रूस के संबंध

विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) ने भारत और रूस के संबंधों (India-Russia relations) को लेकर सोमवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘आज की बदलती परिस्थितियों में हमारी भागीदारी और गहरी होती जा रही है।’ जयशंकर ने कहा कि 2030 तक दोनों देशों के बीच वार्षिक व्यापार को 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने के लिए गैर-टैरिफ बाधाओं को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने रूस के साथ दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की। विदेश मंत्री ‘भारत और रूस: एक नए द्विपक्षीय एजेंडे की ओर’ शीर्षक वाले ऑनलाइन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

सरकार (Government) संसद (Parliament) के मौजूदा सत्र में महिला आरक्षण (Women’s Reservation) को लागू करने के लिए कम से कम दो विधेयक (Bills) (संविधान संशोधन सहित) पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत अगले लोकसभा (Lok Sabha) और उसके बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में महिलाओं के लिए एक-तिहाई (33%) सीटें आरक्षित की जाएंगी। इस कदम से देश का राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार की योजना के अनुसार लोकसभा की कुल सीटें मौजूदा 543 से बढ़ाकर 816 की जा सकती हैं। यानी 273 नई सीटें जोड़ी जाएंगी, जिनमें से अधिकांश महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इससे संसद में बहुमत का आंकड़ा भी बढ़कर 409 हो जाएगा।

5. ट्रंप से बातचीत के बाद नेतन्याहू की चेतावनी, बोले-हमले जारी रहेंगे; दो वैज्ञानिक मारने का दावा

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से बातचीत के बाद कहा कि इजरायल अपने सैन्य अभियान जारी रखेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान और लेबनान में हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक इजरायल के सुरक्षा हित पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाते। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए नेतन्याहू ने लिखा: आज मैंने अपने मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात की। राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि अमेरिकी सेना के साथ मिलकर हमने जो शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं, उनका लाभ उठाकर एक समझौते के माध्यम से युद्ध के लक्ष्यों को पूरा करने का अवसर है। इसी बीच, हम ईरान और लेबनान दोनों जगह हमले जारी रखे हुए हैं। हम उनके मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को नष्ट कर रहे हैं और हिजबुल्लाह को लगातार करारे झटके दे रहे हैं। कुछ ही दिन पहले, हमने दो और परमाणु वैज्ञानिकों को ढेर किया है और हमारे अभियान अभी भी सक्रिय हैं। हम हर परिस्थिति में अपने महत्वपूर्ण हितों की रक्षा करेंगे।

6. हाई अलर्ट पर भारत: बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच राजनाथसिंह ने की रक्षा तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया (West Asia) में बढ़ते तनाव और बदलते वैश्विक सुरक्षा (Global Security) हालात के बीच रक्षा मंत्री (Defence Minister) राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक कर देश की रक्षा तैयारियों की समीक्षा की। वहीं पिछले दिनों 22 मार्च को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस बैठक हुई थी, जिसमें ऊर्जा और उर्वरक सप्लाई की समीक्षा की गई थी. इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और डीआरडीओ के चेयरमैन समीर कामत समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मौजूदा सुरक्षा स्थिति और ऑपरेशनल तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।


  • 7. पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का कदम: स्वदेशी जहाज तैयार करने पर खर्च होंगे 70,000 करोड़ रुपये, पीएम का एलान

    पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और इसके कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच, भारत ने अपनी आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम उठाया है। राज्यसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि आयात के लिए विदेशी जहाजों पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार ने 70,000 करोड़ रुपये की विशाल स्वदेशी जहाज निर्माण परियोजना शुरू की है। यह कदम इस बात का संकेत है कि भारत वैश्विक अस्थिरता के बीच अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

    8. इस्राइली मीडिया का दावा- अमेरिका से बातचीत को तैयार मोजतबा, ट्रंप ने बताया आखिर कब खुलेगा होर्मुज?

    पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी संघर्ष के बीच एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। इस्राइली मीडिया आउटलेट ‘येदिओथ अहरोनोथ’ की रिपोर्ट के हवाले से अरब न्यूज ने दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार है। रिपोर्ट ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अमेरिकी मध्यस्थ स्टीव विटकॉफ के बीच हुई बातचीत का हवाला दिया, जिसे ईरान में उच्च स्तरीय अधिकारियों द्वारा मंजूरी मिली थी। हालांकि इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्रंप के दावों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि तेहरान ने पिछले 24 दिनों से वॉशिंगटन के साथ कोई बातचीत नहीं की है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ईरान से जंग (War with Iran) के बीच पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) से फोन पर वार्ता की है। पीएम मोदी ने मिडिल-ईस्ट के हालात और होर्मुज पर ट्रंप से अहम वार्ता की है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उनके मुताबिक, दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा की। खास तौर पर होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने की अहमियत पर जोर दिया गया। इससे पहले पीएम मोदी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात कर चुके हैं। इसके अलावा वह सऊदी अरब से लेकर संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, बहरीन समेत मिडिल-ईस्ट के अन्य सभी नेताओं से बारी-बारी से बातचीत कर चुके हैं।

    10. भारत के पास 10 दिन से कम का रणनीतिक तेल भंडार! RTI में हुआ खुलासा

    जंग (War) के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है. पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय से मिले एक RTI के जवाब में कहा गया है कि आयात में रुकावट के कारण भारत के रणनीतिक कच्‍चे तेल का भंडार ‘लगभग 9.5 दिनों की आवश्‍यकता’ को ही पूरा कर सकता है. आरटीआई के जवाब में आगे कहा गया है कि रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (SPR) कार्यक्रम को पहली बार 7 जनवरी, 2004 को मंजूरी दी गई थी और इसे लागू करने के लिए 16 जून, 2004 को इंडियन स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड (ISPRL) की स्थापना की गई थी. अभी भारत में तीन स्थानों – विशाखापत्तनम (1.33 मिलियन मीट्रिक टन), मंगलुरु (1.5 मिलियन मीट्रिक टन) और पडूर (2.5 मिलियन मीट्रिक टन) में कुल 5.33 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) की एसपीआर भंडारण क्षमता है.

    Share:

  • इंदौर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, अफवाहों से बढ़ी भीड़

    Tue Mar 24 , 2026
    इंदौर। इंदौर शहर में इन दिनों पेट्रोल पंपों (Petrol pumps) पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। युद्ध जैसी स्थिति की चर्चाओं और अफवाहों के चलते लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ लग गई है।   View […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved