img-fluid

उज्जैन में मामूली विवाद में ट्रैक्टर शोरूम संचालक की चाकू मारकर हत्या

August 28, 2026

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन (Ujjain) के माधव नगर थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिला पंचायत कार्यालय के पास महज गाड़ी हटाने की बात को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने 27 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान यश मित्तल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से तराना का निवासी था और वर्तमान में ऋषि नगर में रहकर ट्रैक्टर शोरूम का संचालन करता था।

देर रात 2 से 3 बजे के बीच हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात लगभग 2 से 3 बजे के बीच दमदमा क्षेत्र स्थित जिला पंचायत कार्यालय के समीप घटी। यश मित्तल की कुछ अज्ञात युवकों से वाहन हटाने की बात पर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने तैश में आकर यश पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपियों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, उन्होंने मृतक की चार पहिया गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की और फरार हो गए।


  • पुलिस ने संदिग्धों को लिया हिरासत में
    सनसनीखेज हत्या की सूचना मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवकों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात की मुख्य वजह और शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाया जा सके।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved