img-fluid

उज्जैन से बाणगंगा की लेन के लिए यातायात हुआ शुरू, मेट्रो रेल सेफ्टी से देर रात मिली अनुमति

July 23, 2026

  • 24 घंटे बाद मुख्यमंत्री से करवाया डबल डेकर ब्रिज की एक लेन का शुभारंभ, ताबड़तोड़ जुटाईं व्यवस्थाएं

इंदौर। प्राधिकरण ने कल दोपहर बाद से डबल डेकर ब्रिज की एक लेन से यातायात शुरू करने की घोषणा की थी। इसमें एक बड़ी तकनीकी चूक यह हो गई, चूंकि इसी ब्रिज से मेट्रो लाइन भी गुजरेगी, जिसके चलते मेट्रो रेल सेफ्टी की एनओसी भी लेना पड़ती है, जो देर रात मिली। दूसरी तरफ आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर एयरपोर्ट से आलीराजपुर जा रहे हैं। इसके चलते अधिकारियों ने ताबड़तोड़ मुख्यमंत्री से ही शुभारंभ करा लेने का निर्णय लिया। देर रात और सुबह व्यवस्थाएं जुटाईं। उज्जैन से बाणगंगा की ओर आने वाला यातायात अब इस लेन से गुजर सकेगा।

मुख्यमंत्री के कल रात जारी कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10 बजे इस डबल डेकर ब्रिज की लेन का शुभारंभ किया जाना था। मगर मुख्यमंत्री साढ़े 10 बजे तक समाचार लिखे जाने के वक्त तक इंदौर एयरपोर्ट ही नहीं पहुंचे थे। दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन और प्राधिकरण ने मिलकर देर रात और सुबह से इस शुभारंभ के लिए ताबड़तोड़ व्यवस्थाएं जुटाईं। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा और बारिश के बीच पुल की दोनों रैलिंगों पर फूलों की मालाएं लगाई गईं और बैरिकेड के साथ कैनोपी लगाकर डबल डेकर ब्रिज प्रोजेक्ट की जानकारी भी दी गई।


  • वैसे तो प्राधिकरण ने कल दोपहर से ही सिंगल लेन को चालू करने की घोषणा भी कर दी थी। मगर अनुमति ना मिलने की तकनीकी चूक सामने आने के बाद कार्यक्रम बदला और इसी बीच मुख्यमंत्री के इंदौर एयरपोर्ट आने की जानकारी भी आ गई। प्राधिकरण सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े के मुताबिक 175 करोड़ की लागत से बना प्रदेश का यह अनूठा ब्रिज है।

    Share:

  • इंदौर: कांग्रेस के कार्यक्रम को उनके ही पार्षद पति ने बिगाड़ा, शक्ति प्रदर्शन का प्रयास

    Thu Jul 23 , 2026
    इंदौर। कल रवीन्द्र नाट्यगृह (Rabindra Natyagriha) में छात्रों (Students) के संवेदनशील मुद्दे पर भी कांग्रेस (Congress) के नेताओं (Politicians) ने नेतागीरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी वहां आए पार्षद पति के समर्थकों ने नारेबाजी कर दी, जिससे हॉल के अंदर बैठे लोगों को लगा कि बाहर कोई विवाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved