img-fluid

क्रिकेट मैच के दौरान हादसा, ओवर पूरा करते ही मैदान पर गिरा गेंदबाज; अस्पताल में मौत

July 14, 2026

डेस्क। जम्मू-कश्मीर में खेले जा रहे एक लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। मैच के बीच गेंदबाजी पूरी करने के कुछ ही पलों बाद एक खिलाड़ी अचानक मैदान पर गिर पड़ा। साथी खिलाड़ियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे मैदान में मातम छा गया और मुकाबला बीच में ही रोकना पड़ा। यह दर्दनाक घटना भलेसा चिनाब प्रीमियर लीग यानी BCPL के तीसरे सीजन के दौरान हुई। मृतक खिलाड़ी की पहचान सुहैल के रूप में हुई है, जो बादशाह 11 भलेसा टीम की ओर से वाईसीसी जिमखाना किश्तवाड़ के खिलाफ मुकाबला खेल रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुहैल ने अपना दूसरा ओवर पूरा किया था। ओवर खत्म होने के बाद वह अपने जूतों के फीते बांधने के लिए झुके। जैसे ही वह खड़े हुए, उनकी तबीयत बिगड़ती हुई नजर आई और वह संतुलन बनाने की कोशिश करने लगे। कुछ सेकंड तक खुद को संभालने के बाद वह चलने लगे, लेकिन अचानक मैदान पर ही गिर पड़े। यह देखकर साथी खिलाड़ी और मौजूद लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े।


  • उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ साल पहले ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र के संभाजी नगर जिले में एक लोकल क्रिकेट मैच के दौरान देखने को मिली थी। मैच के लाइव प्रसारण में एक वाहन को मैदान के अंदर आते हुए भी देखा गया, जिससे सुहैल को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी मौत की सटीक वजह सामने नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सुहैल का परिवार जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।

    हादसे से पहले सुहैल शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने दो ओवर में केवल 8 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 147 रन बनाए थे, जिसमें आदिल मीर ने 38 गेंदों में तेज 75 रन की अहम पारी खेली थी। इसके बाद लक्ष्य का बचाव करते हुए सुहैल मैदान पर उतरे थे।यह मुकाबला गंडोह तहसील के थलोरन स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जा रहा था। घटना के बाद टूर्नामेंट आयोजकों ने मैच को तत्काल रोक दिया।

    Share:

  • पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर प्रदर्श, SUCI का ऐलान- अब लाखों युवाओं को सड़कों पर उतारेंगे

    Tue Jul 14 , 2026
    भोपाल। पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को लेकर मंगलवार को भोपाल के नीलम पार्क में एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों से लेकर किसान, मजदूर, महिलाएं और कर्मचारी तक परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर गंभीर नहीं है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved