
इंदौर। इंदौर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां घर के बाहर खेल रहे एक चौकीदार के बच्चे को कार ने कुचल दिया। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ड्राइवर की लापरवाही साफ नजर आ रही है। दरअसल घटना लसुड़िया थाना क्षेत्र के बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित पॉश कॉलोनी शांति निकेतन की है। यहां घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर अचानक एक कार चढ़ गई, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार चालक बच्चे के ऊपर गाड़ी चढ़ाते हुए दिखाई दे रहा है। हादसे के तुरंत बाद कार मालिक संजय ने जिम्मेदारी दिखाते हुए बच्चे को अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू करवाया। इसके बाद वह खुद ड्राइवर को लेकर लसुड़िया थाने पहुंचे, जहां मामले में केस दर्ज कराया गया। फिलहाल घायल बच्चे का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लसुड़िया पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved