
लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश (UP) के लखीमपुर खीरी ( Lakhimpur Kheri) जनपद में मंगलवार आधी रात के बाद एक भयावह सड़क हादसा (Tragic accident) हुआ, एक कार (Car ) अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार छह लोगों में से पांच की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दर्दनाक हादसा लखीमपुर खीरी जिले के थाना पढुआ इलाके में हुई। हादसे का शिकार हुए लोग बहराइच जिले के रहने वाले थे। दुर्घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से सीधे नदी में समा गई। कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बचाव कार्य और हताहतों का विवरण
हादसे की सूचना मिलते ही थाना पढुआ पुलिस तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से लोगों को बाहर निकाला।
कार चालक बबलू पुत्र राजेश, निवासी गिरजापुरी थाना सुजौली जनपद बहराइच गंभीर रुप से घायल है। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। कार में सवार अन्य पांच लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान इस प्रकार है
मृतकों का नाम पिता का नाम निवासी
जितेंद्र विपिन बिहारी घाघरा बैराज, थाना सुजौली, जनपद बहराइच
घनश्याम बल्लू घाघरा बैराज, थाना सुजौली, जनपद बहराइच
लालजी मेवा लाल सीशियन पुरवा, थाना सुजौली, जनपद बहराइच
अजीमुल्ला अज्ञात गिरिजापुरी, थाना सुजौली, जनपद बहराइच
सुरेंद्र विशुसोखा रामवृक्ष पूरवा, थाना सुजौली, जनपद बहराइच
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर कार के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, लेकिन इसके पीछे की वजहों की पड़ताल की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved