img-fluid

TRAI ने जारी किया जुलाई का डेटा, तेजी से बढ़े MNP कराने वाले यूजर्स

August 30, 2025

डेस्क। TRAI ने जुलाई महीने के टेलीकॉम यूजर्स (Telecom Users) का डेटा जारी कर दिया है। जुलाई में MNP कराने वाले यूजर्स की संख्यां में अप्रत्याशित बढ़ोतरी (Unexpected Increase) देखने को मिली है। जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) एक बार फिर से लाखों यूजर्स जोड़ने में कामयाब रहे हैं। वहीं, वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-Idea) को तगड़ा झटका लगा है। जबकि, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के भी काफी यूजर्स कम हुए हैं। ट्राई के डेटा के मुताबिक, भारत में टेलीकॉम यूजर्स की संख्या 117 करोड़ के पास पहुंच गया है।

TRAI का यह डेटा 31 जुलाई 2025 तक का है। इसके मुताबिक, भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्यां 116.35 करोड़ पहुंच गई है। जून में यह संख्यां 116.03 करोड़ थी। मोबाइल यूजर्स की संख्यां में 0.04% का मंथली ग्रोथ देखा गया है। वहीं, कुल वायरलेस यूजर्स (मोबाइल + 5G FWA) की संख्यां 117.08 करोड़ से बढ़कर 117.19 करोड़ के पार पहुंच गई है। इसमें कुल 0.09% का इजाफा हुआ है।


रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 5G FWA यूजर्स की संख्यां 8.4 मिलियन यानी 84 लाख के पार पहुंच गई है। जून में ये 7.8 मिलियन यानी 78 लाख थी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में क्रमशः 5.02 मिलियन और 3.38 मिलियन 5G FWA यूजर्स की संख्यां बढ़ी है। जियो के पास सबसे ज्यादा 6.4 मिलियन यूजर्स हैं। वहीं, एयरटेल 5G FWA यूजर्स की संख्यां 1.9 मिलियन है।

कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की बात करें तो जियो ने सबसे ज्यादा 4.8 लाख नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। वहीं, एयरटेल ने भी 4.6 लाख नए यूजर्स बनाए हैं। वोडाफोन-आइडिया ने सबसे ज्यादा 3.5 लाख यूजर्स खोए हैं। वहीं, बीएसएनएल के यूजर्स भी 1 लाख कम हुए हैं। BSNL ने भी अपनी 5G FWA सर्विस कुछ दक्षिण भारतीय राज्यों में लॉन्च की है। हैदराबाद में कंपनी ने पिछले महीने इस सर्विस को सबसे पहले सॉफ्ट लॉन्च किया है।

भारत में टेलीकॉम यूजर्स की संख्यां लंबे समय से स्लो रेट में बढ़ रही है। टेलीकॉम यूजर्स एक ऑपरेटर से दूसरे ऑपरेटर में तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं। वहीं, नए यूजर्स की संख्यां में ज्यादा ग्रोथ नहीं है। जुलाई की रिपोर्ट के मुताबिक, MNP कराने वाले यूजर्स की संख्यां तेजी से बढ़े हैं। इस दौरान 15.41 मिलियन यूजर्स ने एक ऑपरेटर से दूसरे ऑपरेटर में शिफ्ट किया है।

Share:

  • SCO बैठक में शामिल होने चीन रवाना हुए पीएम मोदी, बोले- जापान की यात्रा याद रखी जाएगी

    Sat Aug 30 , 2025
    टोक्यो. अमेरिकी टैरिफ (US Tariffs) से मची वैश्विक उथल-पुथल के बीच पीएम मोदी (PM Modi) जापान (Japan) और चीन (China) के दौरे पर हैं। आज जापान दौरा पूरा कर पीएम मोदी चीन के लिए रवाना हो गए हैं। जापान दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी ने सेनडाई में टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का मुआयना किया। उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved