फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer singh) की आगामी फिल्म सर्कस इन दिनों चर्चा में है। यह एक पारिवारिक -कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer singh)लीड रोल में नजर आएंगे। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा,जॉनी लीवर, (Jacqueline Fernandez, Pooja Hegde, Varun Sharma, Johnny Lever) मुरली शर्मा, सुलभा आर्या, संजय मिश्रा, सिद्धार्थ जादव भी अपनी परफेक्ट कॉमेडी टाइमिंग के साथ दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। शुक्रवार को मेकर्स ने इस फिल्म का शानदार ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म के इस ट्रेलर को रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा भी किया है।©2025 Agnibaan , All Rights Reserved