भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

ट्रेन की पेंट्री कार मैनेजर ने किया युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

  • चलती ट्रेन में दिया गया वारदात को अंजाम, काम की तलाश में घर से निकली थी लड़की

भोपाल। सपर्कक्रांति एक्सपे्रस (12629) में मुम्बई से दिल्ली के लिए सवार युवती के साथ पेंट्री में बलात्कार का मामला सामने आया है। वारदात को पेंट्री कार के मैनेजर ने ट्रेन से फैंकने की धमकी और मारपीट कर अंजाम दिया है। पीडि़ता ने मामले की जानकारी ट्रेन में सवार दो युवकों को दी। उनके साथ भोपाल जीआरपी थाने में पहुंचकर प्रकरण बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं चलती ट्रेन में रेप की घटना की जानकारी मिलते ही यात्री भड़क गए थे। लोगों ने पेंट्री कर्मचारियों को पीटने का प्रयास किया। बचने की नियत से कर्मचारियों ने पेंट्री में स्वयं को लॉक कर लिया। पुलिस की मदद से बाद में सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे झांसी से गिरफ्तार कर लिया है।



टीआई दिनेश सिंह चौहान के अनुसार 21 वर्षीय युवती मूलता: बिहार की निवासी है और फिलहाल नई दिल्ली में मां पिता के साथ रहती है। लड़की स्कूली कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है। मंगलवार को ट्रेन से काम की तलाश में परिजनों को बिन बताए मुम्बई चली गई थी। जहां दो दिन रुकी और कुछ महिलाओं ने उसे बताया कि यह शहर अकेले रहने के लिए सेफ नहीं है, यहां लड़कियों को बेच दिया जाता है। जिसके बाद में लड़की मुम्बई से दिल्ली के लिए सपर्कक्रांति एक्सपे्रस (12629) में सवार हुई। भुसावल में पीडि़ता ने बोगी बदली और रात गुजारने के लिए ऐसी कोच में सवार हो गई। वहां फर्श पर कंबल बिछाकर लेट गई। कुछ देर में एक आदमी आया और फरियादिया को जनरल डिब्बे मेें जाने की बात कही। उसे फटकारा, लड़की ने अगले स्टेशन पर बोगी बदलने की बात कही लेकिन आदमी नहीं माना। तब एक आदमी आया और उसने लड़की को मदद का झांसा दिया तथा ट्रेन की पेंट्री कार में पीडि़ता को बैठने की जगाह दी। लड़की वहीं कंबल बिछाकर बैठ गई। रात करीब दस बजे के आस पास हर्दा और इटारसी के बीच लड़की को नींद से जगाया और उसके साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट की, उसे चलती ट्रेन से फैंकने की धमकी दी। इसके बाद में युवती से ज्यादती की गई।

दो युवक लेकर पहुंचे थाने
घटना के बाद में पीडि़ता पेंट्री कार से निकली और ट्रेन में सवार दो युवकों को मामले की जानकारी दी। उन्होंने घटना की जानकारी कंट्रोलरूम में कॉल कर दी, इसके बाद में भोपाल स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। इस बीच ट्रेन में युवती से बलात्कार की बात फैल गई। जिसके बाद में लोगों ने पेंट्री कार में कर्मचारियों पर हमला करना चाहा और हंगामा शुरु कर दिया। कर्मचारियों ने स्वयं को बचाने के लिए पेट्री के शटर को गिराकर स्वयं को अंदर से लॉक किया और पुलिस के आने के बाद सभी को सुरक्षित निकाला गया और थाने लाकर पूछताछ की।

ऐसे हुई आरोपी की पहचान
पीडि़ता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी लंबा और मोटा था। हुलिये के आधार पर पुलिस ने पेंट्री कर्मचारियों से पूछताछ की। तब कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि इस हुलिये का उनका मैनेजर है। तब पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु की और आज सुबह उसे झांसी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान भुपेंद्र तोमर के रूप में हुई है। जीआरपी भोपाल की टीम उसे भोपाल के लिए लेकर रवाना हो गई है।

Share:

Next Post

कार्यकर्ता जो संकल्प लेते है उसे बिना विकल्प के करते हैं पूरा: वीडी शर्मा

Sat Feb 12 , 2022
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी ने बूथ विस्तारक योजना का सफल संचालन किया है। अब पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से बडे लक्ष्य के साथ समर्पण निधि संग्रह अभियान की शुरूआत की जा रही है। पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि जब कोई संकल्प लेते है तो उसे बिना किसी […]