img-fluid

तबादले : बदली के लिए तैयार रहें कलेक्टर-एसपी

July 21, 2022

– मानूसन में लगने वाली है तबादलों की झड़ी
– 21 कलेक्टर और 16 एसपी समेत बड़ी संख्या में होंगे ट्रांसफर
भोपाल।
प्रदेश में चुनावी मानसून (Election Monsoon) खत्म हो चुका है, अब तबादलों (Transfers) की झड़ी लगने वाली है। संभवत: अगस्त की शुरुआत में होने वाले तबादलों में 21 कलेक्टर (Collector), 16 एसपी (SP) के अलावा राज्य पुलिस एवं प्रशासनिक सेवा के अफसरों की बड़ी संख्या में बदली होने वाली है। कलेक्टरों के तबादले की मुख्य वजह लंबा कार्यकाल और निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो सकता है। इसके अलावा नगर निगम उपायुक्त (Municipal Corporation Deputy Commissioner) और प्राधिकरणों में भी अफसरों की नई जमावट होगी।


इन कलेक्टरों की हो सकती है बदली
जबलपुर टी. इलैया राजा (Jabalpur T. Ilaiya Raja), रीवा मनोज पुष्प (Rewa Manoj Pushp), छिंदवाड़ा सौरभ सुमन, उज्जैन आशीष सिंह (Ujjain Ashish Singh), ग्वालियर कौशलेंद्र विक्रम सिंह (Gwalior Kaushlendra Vikram Singh), सिंगरौली राजीव रंजन मीणा, मुरैना वक्की कार्तिकेय, टीकमगढ़ सुभाष द्विवेदी, कटनी प्रियंक मिश्रा का तबादला होना तय है। इसके अलावा देवास कलेक्टर चंद्रमौलि शुक्ला, रतलाम नरेंद्र सूर्यवंशी को भी हटाया जा सकता है। कलेक्टरों के तबादले थोकबंद न होकर अलग-अलग सूची में होंगे।


इन जिलों के कलेक्टर भी बदलेंगे
मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार अशोकनगर (Ashoknagar), श्योपुर (Sheopur), उमरिया, पन्ना, बड़वानी, शाजापुर, सीधी, शिवपुरी, शहडोल, बुरहानपुर, सिवनी, सागर, आगर-मालवा और डिंडौरी, मंडला कलेक्टर भी बदले जाना हैं। हालांकि श्योपुर कलेक्टर शिवम वर्मा कटनी, प्रेम शर्मा सागर, दीपक आर्य को दूसरा जिला मिल सकता है।

Share:

  • मिशन चाइना' पर निकले कुंदन भारद्वाज

    Thu Jul 21 , 2022
    मुंबई ! फिल्म निर्माता रंजीत सिंह  (Film Producer Ranjit Singh) अपने फिल्म्स क्रिएसंश के बैनर तले भोजपुरी फ़िल्म ‘मिशन चाइना’ बनने जा रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग नेपाल के पोखरा शहर में मुहूर्त कर शुरू कर दी गई है। फिल्म के निर्देशक अमित श्रॉफ हैं, जबकि इसका निर्माण निर्माता रंजीत सिंह (Ranjit Singh)कर रहे हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved