img-fluid

रेलवे से सफर होगा महंगा, मोदी सरकार विकास के नाम पर वसूलेगी ये चार्ज

February 13, 2021

मुंबई। भारत के रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने की कीमत चुकाने को तैयार हो जाइए। लंबे समय से चर्चा है कि एयरपोर्ट्स के जैसे रेलवे स्टेशनों पर भी यूजर डेवलपमेंट फीस वसूली जाएगी। जी न्यूज के मुताबिक इसके लिए रेल मंत्रालय ने कैबिनेट नोट जारी कर दिया है। मतलब अब यूडीएफ लागू होने में केवल एक कदम की दूरी बची हुई है।

नीति आयोग से चर्चा करने के बाद यूडीएफ लागू करने के लिए कैबिनेट नोट जारी किया गया है। फरवरी के पहले हफ्ते में रेल मंत्रालय और नीति आयोग के बीच यूडीएफ फॉर्मूला लेकर सहमति बनी थी।

रेलवे स्टेशनों पर यूडीएफ (यूजर डेवलपमेंट फीस) वसूलने के लिए नोट कैबिनेट से अगले महीने पारित कराया जा सकता है। जिसके बाद यात्रियों से इसे वसूला जाएगा। इसके बाद भारतीय रेलवे की ओर से रेल यात्रा महंगी हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार यूजर डेवलपमेंस फीस केवल उन स्टेशनों पर लागू होगी जिसे निजी कंपनियों द्वारा पुनर्निर्माण और आसानी से आवागमन के लायक बनाया जाएगा।

Share:

  • यूएन महासचिव पद: एंतोनियो गुतेरस के खिलाफ भारतीय मूल की आकांक्षा अरोड़ा

    Sat Feb 13 , 2021
    यूएन। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का अगला महासचिव बनने की दौड़ में इस वैश्विक संस्था में कार्यरत भारतीय मूल की एक महिला शामिल हुई है। आकांक्षा अरोड़ा ने इस पद के लिए अपनी उम्मीदवारी घोषित की है। वह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम में आडिट कोआर्डिनेटर के तौर पर कार्यरत हैं। आकांक्षा मौजूदा महासचिव एंतोनियो गुतेरस के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved