img-fluid

तृणमूल से बगावत करने वाले सांसद को गृह मंत्रालय ने वाई प्लस सुरक्षा दी

January 03, 2021

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल की वर्धमान पूर्व (एससी) लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुनील कुमार मंडल को वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की है। मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को उनकी सुरक्षा का जिम्मा सौंपा है।

तृणमूल कांग्रेस से बगावत कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद मंडल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय ने उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा के लिए मंजूरी दे दी है। गत वर्ष 19 दिसम्बर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुनील कुमार मंडल पर हमला बोला था। इस कारण उन्हें यह सुरक्षा प्रदान की गई है।

पश्चिम बंगाल में सुनील कुमार मंडल के अलावा तृणमूल कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा में शामिल होने वाले कई नेताओं को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा प्रदान की है। तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी को भी भाजपा में शामिल होने के बाद से जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अधिकारी से पहले भी कई नेताओं को मंत्रालय ने सुरक्षा मुहैया कराई है।

Share:

  • तैमूर कर रहे अपने फ्रेंड को मिस, करीना कपूर ने शेयर की फोटो

    Sun Jan 3 , 2021
    बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी और फैमिली को फोटो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने बेटे तैमूर के बेस्ट फ्रेंड की झलक दिखाई है। करीना ने पोस्ट शेयर कर बताया कि इन दिनों तैमूर अपने दोस्त को बहुत मिस कर रहे हैं। करीना कपूर ने इंस्टा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved