img-fluid

अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ीं, उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की पुष्टि

February 26, 2026

डेस्क: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों का कहना है कि पीड़ित नाबालिग बच्चों के मेडिकल रिपोर्ट में उनके साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है. पुलिस ने बुधवार को ही पीड़ित दोनों बच्चों का मेडिकल टेस्ट कराया था. माना जा रहा है कि मेडिकल रिपोर्ट के आने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और उनके खिलाफ कानून का शिकंजा भी कसा जा सकता है.

इससे पहले शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने भी बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि होने की बात कही थी. सूत्रों के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में भी बच्चों के साथ कुकर्म किए जाने की पुष्टि हुई है. अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में कल शुक्रवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी है. सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से हाईकोर्ट में मेडिकल रिपोर्ट भी रखी जाएगी.


  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न करने और अन्य अपराधों के आरोप में केस दर्ज होने के बाद मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी. इससे पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रयागराज के झूंसी थाने में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है.

    मुकुंदानंद के खिलाफ पिछले एक साल में एक नाबालिग सहित 2 लोगों के यौन शोषण के आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई थी. हालांकि विवेचना में अरविंद मिश्रा और प्रकाश उपाध्याय के नाम का भी खुलासा हुआ है. सूत्रों के अनुसार, हाईकोर्ट में आवेदन दाखिल करने से पहले इस संबंध में सरकारी वकील के ऑफिस को नोटिस भेजा गया है.

    Share:

  • इजरायल : याद वाशेम पहुंचे PM मोदी, शहीदों को किया नमन, होलोकास्ट में नाजियों ने मार दिए थे 60 लाख यहूदी!

    Thu Feb 26 , 2026
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इजरायल (Israel) में ‘याद वाशेम’ ( Yad Vashem) पहुंचे हुए हैं. उनके साथ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतन्याहू भी मौजूद थे. पीएम मोदी होलोकास्ट पीड़ितों की निशानियों से रूबरू हुए और उन्हें नमन किया. ये जगह होलोकास्ट की याद दिलाती है. यहां होलोकास्ट के दौरान जान गंवाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved